फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chief Minister Dhami honored the beneficiaries.

Dehradun News: मुख्यमंत्री धामी ने लाभार्थियों को किया सम्मानित

Sun, 02 Aug 2026 11:12 PM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 02 Aug 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
Chief Minister Dhami honored the beneficiaries.
धर्मपुर विधानसभा में अल्पसंख्यक मोर्चा ने लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कई लाभार्थियों को पुरस्कृत किया। मुख्यमंत्री ने धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सरकारी योजनाओं और जनहित के कार्यों की सराहना की।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने सभी लाभार्थी कार्यकर्ताओं और अतिथियों का अभिवादन करते हुए कहा कि धर्मपुर विधायक विनोद चमोली समाज के प्रत्येक व्यक्ति की चिंता करते हुए जनहित के कार्य लगातार आगे बढ़ा रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास संकल्प के अनुसार केंद्र और प्रदेश सरकार सभी वर्गों को समान रूप से लाभ पहुंच रही है। मुख्यमंत्री ने युवाओं के भविष्य को देखते हुए नकल विरोधी कानून लाने का उल्लेख किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। कौशल विकास और लखपति दीदी योजना से महिलाओं को स्वरोजगार दिया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री खजनदास ने कहा कि धर्मपुर विधानसभा अपने कार्य क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रही है। उन्होंने अल्पसंख्यक समाज द्वारा भाजपा को मजबूती देने की बात कही। विधायक विनोद चमोली ने मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि धर्मपुर विधानसभा का प्रत्येक कार्यकर्ता भाजपा के लिए समर्पित है और आगामी चुनाव में भाजपा को जीत दिलाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------

सरकारी योजनाओं पर जोर

मुख्यमंत्री धामी ने अपनी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए नकल विरोधी कानून का जिक्र किया। उत्तराखंड में हजारों युवाओं को सरकारी नौकरियां मिली हैं। कौशल विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं से युवाओं और महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है।


----------------

प्रमुख नेताओं की उपस्थिति

सम्मेलन में कई प्रमुख नेता और पदाधिकारी उपस्थित रहे। इनमें देहरादून के मेयर सौरभ थपलियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश गिरि और प्रदेश अध्यक्ष अनीस गौड़ शामिल थे। महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल और महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़ भी मौजूद थे। महानगर अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा यास्मीन आलम, अनस बैग, बलविंदर सिंह और हजारों मुस्लिम भाई-बहन भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed