सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Children to be Tracked from Birth Through Education and Health Issues Directives to Create a Single Platform

Uttarakhand: अब बच्चों की जन्म से शिक्षा स्वास्थ्य तक की होगी ट्रैकिंग, सिंगल प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 11 Jun 2026 01:19 PM IST
विज्ञापन
सार

मुख्य सचिव ने सिंगल प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश दिए हैं, जिससे अब बच्चों की जन्म से शिक्षा स्वास्थ्य तक की ट्रैकिंग होगी।
 

Children to be Tracked from Birth Through Education and Health Issues Directives to Create a Single Platform
मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में बच्चों की अब जन्म से शिक्षा और स्वास्थ्य तक की ट्रैकिंग होगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने सचिवालय में हुई बैठक में इसके लिए अधिकारियों को सिंगल प्लेटफॉर्म बनाने के निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने शिक्षा विभाग में विद्यार्थियों की ट्रैकिंग मैपिंग पर बुलाई बैठक में कहा, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और स्वास्थ्य विभाग यह प्लेटफॉर्म तैयार करे।



उन्होंने विभागीय अधिकारियों को सभी बच्चों की आभा और अपार आईडी बनाने के भी निर्देश दिए। मुख्य सचिव ने कहा, यह प्लेटफॉर्म बच्चे के जन्म से लेकर टीकाकरण का डेटा संकलित करेगा।इसमें आंगनबाड़ी और विद्यालय में प्रवेश की जानकारी भी होगी। शैक्षिक उपलब्धियों का विवरण भी इस प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध रहेगा। सिस्टम अभिभावकों को खुद एसएमएस भेजेगा। यह एसएमएस टीकाकरण या विद्यालय प्रवेश के लिए बच्चे के योग्य होने पर जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Uttarakhand: गर्भवती पत्नी का कराया लिंग परीक्षण, बेटी होने पर ढाया कहर, करंट लगाया, क्रूरता की हदें पार
विज्ञापन


संबंधित विभाग भी बच्चों का फॉलोअप कर सकेंगे। मुख्य सचिव ने सिंगल प्लेटफॉर्म के लिए एनआईसी और आईटीडीए से मिलकर विचार-मंथन करने के निर्देश दिए। उन्होंने जल्द ही इस संबंध में एक और बैठक बुलाने को कहा। बैठक में सचिव रविनाथ रामन, विनय शंकर पाण्डेय, सी. रविशंकर और अपर सचिव रीना जोशी आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed