फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami inaugurates and lays foundation stones for various development schemes in Mussoorie

Mussoorie: विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास, सीएम धामी ने कहा-हर वादा पूरा कर रही सरकार

Tue, 04 Aug 2026 03:11 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी।
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी। Published by: Renu Saklani Updated Tue, 04 Aug 2026 03:11 PM IST
सार

मसूरी विधानसभा को कई सौगात देते हुए सीएम धामी ने कहा कि सरकार पर्यटन, सड़क और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत कर क्षेत्र के समग्र विकास पर लगातार काम कर रही है।
 

विज्ञापन
CM Dhami inaugurates and lays foundation stones for various development schemes in Mussoorie
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के पुरकुल में 17 करोड़ 80 लाख रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष स्वर्गीय दीपक पुण्डीर की स्मृति में बने सामुदायिक भवन का भी लोकार्पण किया गया।

विज्ञापन


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि इन परियोजनाओं से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करने के साथ-साथ उत्तराखंड को पर्यटन, खेल और एडवेंचर गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रही है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि पर्यटन के लिहाज से मसूरी देश के प्रमुख स्थलों में शामिल है और यहां आने वाले पर्यटक स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पुरकुल में सैन्य धाम का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही मसूरी रोपवे के लोअर टर्मिनल तक करीब 13 किलोमीटर मुख्य सड़क का उच्चीकरण किया जा रहा है। जल जीवन मिशन के तहत गंगोल-पंडितवाड़ी पेयजल योजना के माध्यम से कई गांवों तक शुद्ध पेयजल पहुंचाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बताया कि मालदेवता लाल पुल से सिल्ला-मोलधार होते हुए सुआखोली तक सड़क को सीआरएफ योजना के तहत मजबूत किया जा रहा है। ग्राम पंचायत रिखोली के सोलाह गांव में विद्युतीकरण का कार्य पूरा हो चुका है। वहीं, सहस्त्रधारा में बाल्दी नदी के दोनों किनारों और न्यू कैंट रोड क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य भी किए जा रहे हैं।


ये भी पढे़ं...Uttarkashi:  गंगोत्री हाईवे पर भू-धंसाव, धंसती सड़क पर मोटी हो रहीं दरारें, क्यार्क गांव के अस्तित्व पर खतरा

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने वादों को जमीन पर उतारने का काम कर रही है। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और कानूनों का उल्लेख करते हुए कहा कि धर्मांतरण विरोधी कानून, समान नागरिक संहिता, नकल विरोधी कानून और स्वरोजगार से जुड़ी योजनाओं के जरिए प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था और रोजगार के अवसर बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य ऐसा उत्तराखंड बनाना है, जहां युवाओं को रोजगार के लिए पलायन न करना पड़े और महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed