फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Kanwar Yatra 2026: Flower Shower from Helicopter Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Washes Kanwar yatri Feet

Haridwar: कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से की गई फूलों की बारिश, मुख्यमंत्री धामी ने पैर धोकर किया स्वागत

Tue, 04 Aug 2026 02:34 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार Published by: Renu Saklani Updated Tue, 04 Aug 2026 02:34 PM IST
सार

हरिद्वार में शिवभक्तों का हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। आसमान से बरसते फूलों के बीच श्रद्धालुओं ने हर-हर महादेव के जयघोष के साथ इस पल का स्वागत किया। 

विज्ञापन
Kanwar Yatra 2026: Flower Shower from Helicopter Uttarakhand CM Pushkar Singh Dhami Washes Kanwar yatri Feet
सीएम धामी कांवड़ यात्रियों की पैर धोते - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यहां शिवभक्त कांवड़ियों का विशेष स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने कांवड़ियों के पैर धोकर उनका सम्मान किया। पूरे मार्ग पर भक्ति का माहौल देखने को मिला। आने वाले दिनों में कांवड़ यात्रा और रफ्तार पकड़ेगी।

विज्ञापन


इधर, कांवड़ मेले के सबसे बड़े पड़ावों में शामिल बैरागी कैंप भी अब डाक कांवड़ यात्रियों की आमद के लिए पूरी तरह तैयार है। पंचक समाप्त होने के बाद डाक कांवड़ियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू होंगे। इसके चलते अगले पांच दिनों तक बैरागी कैंप श्रद्धालुओं, वाहनों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार रहेगा। प्रशासन ने पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया है, जबकि पुलिस ने बैरिकेडिंग और निकासी मार्गों की व्यवस्था को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है, ताकि यातायात सुचारु बना रहे।
विज्ञापन


अब पांच दिन डाक कांवड़ यात्रियों से गुलजार होगा बैरागी कैंप; पंचक खत्म होते ही बढ़ेंगे श्रद्धालु

कांवड़ मेले के शुरुआती दिनों में अपेक्षाकृत शांत रहा कनखल का बैरागी कैंप अब डाक कांवड़ यात्रियों की आमद के साथ पूरी तरह आबाद होने की तैयारी में है। चार अगस्त को पंचक समाप्त होते ही डाक कांवड़ यात्रियों के बड़े जत्थे हरिद्वार पहुंचने शुरू हो जाएंगे। इसे देखते हुए प्रशासन ने बैरागी कैंप की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। अगले कुछ दिनों में पूरा क्षेत्र वाहनों, शिवभक्तों और अस्थायी बाजारों की चहल-पहल से गुलजार नजर आएगा। बैरागी कैंप हर साल डाक कांवड़ यात्रियों के लिए सबसे अहम पड़ावों में शामिल रहता है। जलाभिषेक से करीब पांच दिन पहले यहां हजारों डाक कांवड़िए अपने वाहनों के साथ पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए पार्किंग स्थलों को तैयार कर लिया गया है। पुलिस ने पार्किंग और निकासी मार्गों पर बैरिकेडिंग कर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाने की कवायद शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन


कैंप क्षेत्र में अस्थायी दुकानों और शिविरों का निर्माण भी तेज हो गया है। पूजा सामग्री, खाने-पीने की वस्तुओं और अन्य जरूरत के सामान की दुकानें सजने लगी हैं। रात के समय श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए प्रकाश व्यवस्था भी दुरुस्त कर ली गई है।


शिवभक्ति का महाकुंभ: हरिद्वार से 1.09 करोड़ से ज्यादा ने उठाया जल,तस्वीरों में देखिए आस्था का अद्भुत नजारा

यातायात व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए पुलिस लक्सर-जगजीतपुर की ओर से आने वाले डाक कांवड़ वाहनों को बैरागी कैंप में पार्क कराने के बाद शंकराचार्य चौक और सिंहद्वार मार्ग से आगे रवाना करने की योजना पर काम कर रही है। आने वाले दो-तीन दिनों में डाक कांवड़ियों की संख्या तेजी से बढ़ने की संभावना है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि डाक कांवड़ के वाहनों के लिए योजना बना ली गई है। बैरागी कैंप में सभी सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम कर लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed