{"_id":"6a71a4e57a0ca894aa00792a","slug":"snow-leopard-photographed-by-a-camera-trap-in-dhauladhar-wildlife-sanctuary-for-the-first-time-uttarakhand-2026-08-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: पहली बार धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में हिम तेंदुए की फोटो कैमरा ट्रैप में कैद, पुख्ता साक्ष्य मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: पहली बार धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में हिम तेंदुए की फोटो कैमरा ट्रैप में कैद, पुख्ता साक्ष्य मिले
Tue, 04 Aug 2026 02:56 PM IST
Renu Saklani
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:56 PM IST
सार
पहली बार धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में हिम तेंदुए की फोटो कैमरा ट्रैप में कैद हुई। अभयारण्य में तउपस्थिति के पहली बार पुख्ता साक्ष्य मिले हैं।
विज्ञापन
हिम तेंदुआ
- फोटो : विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में अध्ययन के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में हिम तेंदुए की फोटो कैप्चर हुई है। यह पहली बार है कि हिम तेंदुए के होने के पुख्ता साक्ष्य मिले हैं। धौलाधार वन्यजीव अभयारण्य में भारतीय वन्यजीव संस्थान, भारतीय प्राणी सर्वेक्षण और हिमाचल वन विभाग संयुक्त रूप से अध्ययन कर रहे हैं।
विज्ञापन
यहां पर अध्ययन के लिए लगाए गए कैमरा ट्रैप में 2800 मीटर की ऊंचाई पर हिम तेंदुए का फोटोग्राफ आया है। इस अध्ययन से जुड़े और भारतीय वन्यजीव संस्थान के प्रोजेक्ट एसोसिएट अमरपाल सिंह बताते हैं कि दिसंबर-2025 में कैमरे लगाए थे।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं..Haridwar: कांवड़ यात्रियों पर हेलिकॉप्टर से की गई फूलों की बारिश, मुख्यमंत्री धामी ने पैर धोकर किया स्वागत
विज्ञापन
इस कैमरे को हाल में लाकर देखा गया तो उसमें हिम तेंदुए का फोटो आया है। जबकि यहां पर तीन साल से यहां पर अध्ययन किया जा रहा है। ऐसा लगता है कि हिम तेंदुआ इस क्षेत्र का इस्तेमाल कॉरिडोर के तौर पर करता है।