सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   CM Dhami instructions SOP will be made for the security of government offices Uttarakhand News

Uttarakhand: सरकारी कार्यालयों की सुरक्षा के लिए बनेगी एसओपी, मारपीट प्रकरण के बाद सीएम धामी ने दिए निर्देश

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Mon, 23 Feb 2026 12:49 PM IST
विज्ञापन
सार

बेसिक शिक्षा निदेशक अजय नौडियाल पर हमले के विरोध में शिक्षा विभाग के सभी शिक्षक, कर्मचारियों-अधिकारियों ने आज से दो दिवसीय कार्यबहिष्कार का एलान किया है। वहीं इस बीच सीएम धामी ने अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों से बात की। और अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी बनाने के निर्देश दिए।

CM Dhami instructions SOP will be made for the security of government offices Uttarakhand News
मुख्यमंत्री ने की कर्मचारी नेताओं से बात। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सरकारी कार्यालयों और कार्यस्थलों पर अधिकारियों-कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए मुख्य सचिव को एसओपी बनाने के निर्देश दिए हैं। सोमवार को उत्तराखंड अधिकारी कर्मचारी शिक्षक मोर्चा के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री आवास में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।

Trending Videos


21 फरवरी को प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय में हुई घटना के साथ ही हाल के समय में अन्य स्थानों पर सरकारी अधिकारी-कर्मचारियों के साथ हुई घटनाओं का उल्लेख करते हुए, ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की। सीएम धामी ने कर्मचारी नेताओं की बातों को गंभीरता से सुनते हुए कहा कि सरकार कार्मिकों के मान-सम्मान और सुरक्षा को लेकर हमेशा गंभीर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी बढ़ें...Dehradun: विक्रम हत्याकांड, दो मददगार गिरफ्तार, खुलासे के करीब पुलिस, पत्नी और भाई से भी हो चुकी है पूछताछ

मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव को फोन कर, अधिकारी,  कर्मचारियों और शिक्षकों की सुरक्षा के लिए एसओपी तैयार करने के निर्देश दिए। डीजीपी को भी निर्देश दिए हैं कि सरकारी कार्यालयों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, साथ ही इस तरह की घटनाओं पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाए। उन्होंने एसएसपी देहरादून को भी शिक्षा निदेशालय में हुई घटना में शामिल दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed