सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Cold storage to be built soon in Mori, Horticulture Minister gives instructions

Dehradun News: मोरी में जल्द बनेगा कोल्ड स्टोरेज, उद्यान मंत्री ने दिए निर्देश

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 23 Mar 2026 08:17 PM IST
विज्ञापन
Cold storage to be built soon in Mori, Horticulture Minister gives instructions
विज्ञापन
- कैंप कार्यालय में उद्यान विभाग की बैठक
Trending Videos

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तरकाशी जिले के मोरी में जल्द गोल्ड स्टोरेज का निर्माण किया जाएगा। उद्यान मंत्री गणेश जोशी ने कैंप कार्यालय में हुई बैठक में अधिकारियों को इसके निर्देश दिए।
उद्यान मंत्री ने कहा, कोल्ड स्टोरेज निर्माण कार्य को नाबार्ड, एपिडा या अन्य उपलब्ध योजनाओं के माध्यम से जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए, ताकि स्थानीय किसानों को अपनी उपज के संरक्षण और विपणन में सुविधा मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य के किसानों के हित में कृषि एवं बागवानी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के दौरान औद्यानिकी परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने विभागीय मंत्री को जानकारी दी कि राज्य में स्थापित आईटीबीपी बटालियनों के साथ एक एमओयू किया गया है, जिसके तहत सीमांत क्षेत्रों के कृषकों की ओर से उत्पादित ताजे फल एवं सब्जियों का विक्रय किया जाएगा। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में बागवानी कर रहे किसानों को स्थानीय बाजार की उपलब्धता से उनकी आय में वृद्धि होगी। बैठक में निदेशक उद्यान सुंदर लाल सेमवाल, औद्यानिकी परिषद के सीईओ नरेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed