फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress election manifesto to be shaped by the voice of the people MLA Bhuvan Kapri

Uttarakhand: जनता की आवाज से बनेगा कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र, आकांक्षाओं का होगा दस्तावेज: भुवन कापड़ी

Wed, 19 Aug 2026 11:28 AM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Wed, 19 Aug 2026 11:28 AM IST
सार

 विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि कांग्रेस का घोषणा पत्र चुनावी वादे नहीं जनता की आकांक्षाओं का दस्तावेज बनेगा। जिला व विधानसभा स्तर पर हर वर्ग से सुझाव मांगे जाएंगे।

विज्ञापन
Congress election manifesto to be shaped by the voice of the people MLA Bhuvan Kapri
विधायक भुवन कापड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस घोषणा पत्र समिति के अध्यक्ष एवं विधायक भुवन कापड़ी ने कहा, आगामी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस का घोषणा पत्र जनता की आवाज से बनेगा। इसके लिए समिति जिला व विधानसभा स्तर हर वर्ग से संपर्क कर सुझाव लेगी। जल्द ही समिति इसकी प्रक्रिया शुरू करेगी। चुनाव की अधिसूचना जारी होने के साथ ही कांग्रेस पार्टी अपना घोषणा पत्र जारी करेगी।

विज्ञापन

मंगलवार को कांग्रेस भवन में समिति की पहली बैठक में घोषणा पत्र की रूपरेखा तैयार की गई। प्रेसवार्ता में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष भुवन कापड़ी ने कहा, राज्य के निर्माण व विकास में समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए कांग्रेस का चुनावी घोषणा पत्र जनता के सुझाव से बनाया जाएगा।

विज्ञापन


सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को मजबूत करेंगे 
इसमें युवा, महिला, कर्मचारी, आशा, छात्र, आंगनबाड़ी, अल्पसंख्यक, पूर्व सैनिक, उद्यमी, व्यापारी सहित सभी वर्गों से सुझाव लिए जाएंगे। कांग्रेस का घोषणा पत्र उत्तराखंड में जनता की ओर से चुनी गई, जनता के लिए और जनता के प्रति जवाबदेह सरकार की पुनर्स्थापना का संकल्प होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

समिति के संयोजक डॉ. प्रेम बहुखंडी ने कहा कि नेहरूवादी समाजवाद और सार्वजनिक संस्थाओं की पुनर्स्थापना कांग्रेस के घोषणा पत्र का मूलमंत्र होगा। कांग्रेस सरकार बनने पर सरकारी स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालयों को मजबूत करने, सरकारी अस्पतालों को बेहतर बनाने तथा पुरानी पेंशन व्यवस्था की वापसी का प्रयास किया जाएगा।



ये भी पढे़ं...शोध: तेजी से गर्म हो रहा पश्चिमी हिमालय, आने वाले वर्षों में गर्मी से बर्फ पिघलने की रफ्तार बढ़ने का खतरा

समिति के सदस्य सूर्यकांत धस्माना ने कहा कि उत्तराखंड के निर्माण के लिए हजारों लोगों ने आंदोलन किया, लेकिन आज उसी राज्य में आंदोलनकारियों को अपनी मांगों के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। समिति घोषणा पत्र बनाने की प्रक्रिया को जन आंदोलन का स्वरूप देगी। इस मौके पर सदस्य सुजाता पॉल मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed