{"_id":"6a52947ebeb0b7f74c074de7","slug":"congress-hits-back-over-the-employee-recruitment-issue-at-the-shri-badri-kedar-temple-committee-dehradun-news-c-5-hld1006-1015884-2026-07-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी नियुक्ति मामले में कांग्रेस का पलटवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: श्री बदरी-केदार मंदिर समिति के कर्मचारी नियुक्ति मामले में कांग्रेस का पलटवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देहरादून। श्री बदरी-केदार मंदिर समिति में कर्मचारी की नियुक्ति पर कांग्रेस ने भाजपा पर पलटवार किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा, नियमों के तहत वर्षों पहले हुई नियुक्ति के लिए उन्हें दोषी ठहराना हास्यास्पद है।
श्री बदरीनाथ धाम में दान और चढ़ावे की कथित चोरी, हेराफेरी प्रकरण में भाजपा विधायक विनोद चमोली ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर सवाल उठाया था। उनका कहना था कि आरोपी कर्मचारी की नियुक्ति को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के मंदिर समिति अध्यक्ष रहने के दौरान स्थायी किया गया था। इस पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने पलटवार करते हुए कहा, श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में 15 से 20 साल पहले जो कर्मचारी कार्यरत थे, उन्होंने उनके लिए नीति बनाकर पारदर्शिता और वरिष्ठता के आधार पर उन्हें नियमित किया था। उन्होंने किसी भी कर्मचारी को अपनी पसंद के आधार पर नियमित नहीं किया।