{"_id":"69a5482340c2aab5ab04dde7","slug":"congress-leaders-demand-action-from-ssp-against-recovery-campaign-front-facebook-account-dehradun-news-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: छवि धूमिल करने की कोशिश, वसूली अभियान मोर्चा फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: छवि धूमिल करने की कोशिश, वसूली अभियान मोर्चा फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कांग्रेस ने की कार्रवाई की मांग
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Mon, 02 Mar 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
ज्ञापन सौंपा
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह के नेतृत्व में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने ‘वसूली अभियान मोर्चा नाम के सोशल मीडिया फेसबुक अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
Trending Videos
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि उक्त फेसबुक अकाउंट से पार्टी नेताओं की राजनीतिक और सामाजिक प्रतिष्ठा को धूमिल किए जाने की कोशिश की जा रही है। लगातार कथित रूप से कूट रचित पोस्ट डाली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी को सौंपे पत्र में कहा कि इस संबंध में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने 28 दिसंबर 2025 को लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की थी, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
ये भी पढ़ें...Roorkee News: रेल यात्रियों के लिए राहतभरी खबर, तीन माह के लिए स्थगित की गईं 26 ट्रेनों का संचालन शुरू
कांग्रेस का आरोप है कि इसी फेसबुक पेज पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के खिलाफ एक वीडियो पोस्ट किया गया, जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस ने मामले की निष्पक्ष जांच कर आईटी एक्ट की संबंधित धाराओं में तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग की।

कमेंट
कमेंट X