सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Congress will fight for the respect and rights of ex-servicemen: Negi

पूर्व सैनिकों के सम्मान व अधिकार के लिए लड़ेगी कांग्रेस : नेगी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 06:53 PM IST
विज्ञापन
Congress will fight for the respect and rights of ex-servicemen: Negi
विज्ञापन
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग के अध्यक्ष कर्नल राम रतन नेगी (सेनि) ने कहा, देश व प्रदेश के सभी पूर्व सैनिकों के सम्मान और अधिकार के लिए कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नेतृत्व में लड़ने का फैसला किया है।
Trending Videos

शुक्रवार को कांग्रेस भवन में प्रेसवार्ता में राम रतन नेगी ने कहा, विकलांगता पेंशन, ईसीएचएस, भर्ती प्रक्रिया पर केंद्र सरकार ने हमला किया है। आने वाले समय में पूर्व सैनिकों की पेंशन के ऊपर भी वार हो सकता है। राहुल गांधी ने पूर्व सैनिकों के अधिकारों के लिए आवाज उठा रहे हैं। सभी पूर्व सैनिकों को भी अपने हक के लिए आवाज बुलंद करनी चाहिए। देश के सभी नागरिक सेना का सम्मान करते हैं और उसके प्रति संवेदनशील हैं और हमेशा गौरवशाली सेना के साथ खड़े हैं। उन्होंने पूर्व सैंनिकों के अधिकार व सम्मान बनाए रखने के लिए आंदोलन में भाग लेने के लिए आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस पूर्व सैनिक विभाग की अगुवाई में विभिन्न पूर्व सैनिक संगठनों के साथ 11 मार्च को जंतर-मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। कांग्रेस की मांग है कि दिव्यांग पूर्व सैनिकों की पेंशन को पूरी तरह से आयकर के दायरे से बाहर रखा। ईसीएचएस के लंबित बिलों का तुरंत भुगतान हो, इसके लिए सरकार शीघ्र बजट उपलब्ध कराए। सैनिकों व पूर्व सैनिकों के साथ हो रहे अपमान को शीघ्र रोका जाए। राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े गंभीर मुद्दों पर सरकार जवाब दो और भविष्य में अग्निवीर भर्ती बंद कर पहले की तरह रेगुलर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाए। इस मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व सैनिक विभाग के मीडिया प्रमुख गोपाल सिंह गड़िया, बलवीर सिंह रावत, कुशल सिंह राणा, बचन सिंह, दिनेश सिंह कौशल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed