{"_id":"69ac07d3bff88a8d8b056e61","slug":"congress-will-surround-bhararisain-assembly-on-10th-uttarakhand-news-in-hindi-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: हरीश रावत बोले-जन मुद्दों को लेकर भराड़ीसैंण विधानसभा का दस को घेराव करेगी कांग्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: हरीश रावत बोले-जन मुद्दों को लेकर भराड़ीसैंण विधानसभा का दस को घेराव करेगी कांग्रेस
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 07 Mar 2026 05:10 PM IST
विज्ञापन
सार
पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि 10 मार्च को भराड़ीसैंण के प्रत्येक धार में कांग्रेस का झंडा होगा और हर धार से लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे।
पूर्व सीएम हरीश रावत
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बताया कि जन मुद्दों को लेकर कांग्रेस 10 मार्च को भराड़ीसैंण विधानसभा का घेराव करेगी। इसके लिए प्रदेश भर से पार्टी कार्यकर्ता गैरसैंण पहुंचेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी का यह निर्णय बहुत उत्साहजनक है।
Trending Videos
ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: 'जो देश का नागरिक नहीं, उसे बाहर करेंगे', घुसपैठियों को लेकर अमित शाह का राहुल गांधी पर हमला
विज्ञापन
विज्ञापन
मेरे लिए ही नहीं, उन सभी लोगों के लिए भी जो उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन देखना चाहते हैं। 10 मार्च को भराड़ीसैंण के प्रत्येक धार में कांग्रेस का झंडा होगा और हर धार से लोग इस प्रदर्शन में शामिल होंगे। यह प्रदर्शन परिवर्तन की दिशा तय करने का काम करेगा। हरीश रावत ने कहा कि मैं भी इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए भराड़ीसैंण जाऊंगा।