सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Coordination Committee Receives Council's Support; Secretariat March Today

Dehradun News: समन्वय समिति को परिषद का समर्थन, सचिवालय कूच आज

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 07:12 PM IST
विज्ञापन
Coordination Committee Receives Council's Support; Secretariat March Today
विज्ञापन
- समस्त घटक संगठनों एवं पदाधिकारियों को रैली में प्रतिभाग करने के लिए पत्र भेजा
Trending Videos


अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। कृषि, उद्यान व अन्य विभागों की ओर से गठित समन्वय समिति के आंदोलन को राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने भी समर्थन दे दिया है। बृहस्पतिवार को होने वाले सचिवालय कूच में परिषद के सदस्य भी शामिल होंगे।
परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अरुण पांडे ने बताया कि परिषद ने कृषि, उद्यान एवं अन्य विभागों की ओर से गठित समन्वय समिति के घोषित आंदोलन के दो अप्रैल को परेड ग्राउंड से सचिवालय तक आयोजित रैली का पूर्ण समर्थन किया है। अपने समस्त घटक संगठनों एवं पदाधिकारियों को रैली में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करने के आशय से पत्र प्रेषित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन को अवगत कराया कि गन्ना, कृषि, उद्यान एवं राजस्व विभाग के कार्मिकों में डिजिटल क्रॉप सर्वे एवं फार्मर रजिस्ट्री को लेकर बढ़ते दबाव और अव्यवहारिक कार्यप्रणाली के खिलाफ व्यापक आक्रोश व्याप्त है। संयुक्त परिषद की छत्रछाया में समन्वय समिति ने दो अप्रैल को देहरादून में परेड ग्राउंड से सचिवालय कूच का ऐलान किया हुआ है।
समिति पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि शासन की ओर से पूर्व में डिजिटल क्रॉप सर्वे का कार्य निजी सर्वेयरों से कराए जाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन अब यह पूरा दायित्व विभागीय कार्मिकों पर थोप दिया गया है। बिना संसाधन और बिना अतिरिक्त व्यवस्था के इस कार्य को लागू करना कार्मिकों के साथ सीधा अन्याय है। समिति ने कहा कि इस प्रकार की नीतियां न केवल कार्मिकों का मानसिक एवं शारीरिक शोषण कर रही हैं, बल्कि आम जनता को मिलने वाली शासकीय सेवाओं को भी प्रभावित कर रही हैं। प्रदेशभर से सैकड़ों कार्मिक बृहस्पतिवार को कूच में शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed