फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Corporation gets tough on litterbugs; action to be take

Dehradun News: सड़क पर कूड़ा फेंकने वालों पर निगम सख्त, होगी कार्रवाई

Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Sun, 02 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Corporation gets tough on litterbugs; action to be take
कारगी मैकेनाइज्ड कूड़ा ट्रांसफर स्टेशन के बाहर हरिद्वार बाइपास पर सड़क किनारे कूड़ा फेंकने के मामले में नगर निगम ने सख्त रुख अपनाया है। रविवार को निगम की कार्रवाई के बाद सड़क पर फैले कूड़े की सफाई करा दी गई। साथ ही संबंधित कंपनी को भविष्य में ऐसी लापरवाही न दोहराने की चेतावनी भी दी गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अब कोई भी कूड़ा वाहन चालक या ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक सड़क पर कूड़ा नहीं डालेगा। सभी वाहनों को निर्धारित व्यवस्था के तहत लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करना होगा। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आर्थिक दंड के साथ पुलिस कार्रवाई भी की जाएगी।
विज्ञापन

नगर निगम ने बताया कि हरिद्वार बाइपास पर जिन वाहनों द्वारा कूड़ा डाला गया है, उनका चिह्नीकरण किया जा रहा है। इसके लिए क्षेत्र के सीसीटीवी और अन्य वीडियो फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। दोषी वाहन चालकों और संबंधित एजेंसियों की पहचान होने के बाद उन पर पेनल्टी लगाने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार वर्तमान में हुक लोडर खराब होने के कारण ट्रांसफर स्टेशन पर संचालन प्रभावित है। इस स्थिति को देखते हुए सफाई व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए सभी कूड़ा वाहनों को फिलहाल सीधे शीशमबाड़ा भेजा जा रहा है। निगम का कहना है कि जब तक व्यवस्था पूरी तरह सामान्य नहीं हो जाती, तब तक वैकल्पिक व्यवस्था लागू रहेगी।

नगर निगम ने दोहराया कि सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा फेंकने की किसी भी घटना को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी बढ़ा दी गई है और भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed