फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Crackdown on wrong-side drivers; challans issued

Dehradun News: रॉन्ग साइड चलने वालों पर शिकंजा, 159 चालान

Wed, 12 Aug 2026 02:25 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 12 Aug 2026 02:25 AM IST
विज्ञापन
Crackdown on wrong-side drivers; challans issued
यातायात व्यवस्था को सुरक्षित और सुचारु बनाने के लिए पुलिस ने रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। मंगलवार को शहर के अलग-अलग प्रमुख मार्गों पर चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस ने नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 159 चालान किए।
विज्ञापन


ट्रैफिक इंस्पेक्टर ललित बोरा ने बताया कि पुलिस की टीमों ने विभिन्न मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाकर रॉन्ग साइड आने-जाने वाले वाहनों को रोका। इस दौरान वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की हिदायत भी दी गई। कहा कि रॉन्ग साइड वाहन चलाने से न केवल यातायात व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि सड़क दुर्घटना की आशंका भी बढ़ जाती है। यातायात नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा। विशेष रूप से रॉन्ग साइड, गलत दिशा में वाहन चलाने और अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे निर्धारित लेन और दिशा में ही वाहन चलाएं और खुद के साथ अन्य सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed