{"_id":"69f11dc496efdd9f2c094139","slug":"cultural-programs-steal-the-show-on-foundation-day-dehradun-news-c-5-1-drn1031-958464-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: स्थापना दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: स्थापना दिवस पर रही सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
ग्राफिक एरा हिल विवि का 16वां स्थापना दिवस मंगलवार को धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की धूम रही। छात्रों ने नृत्य व गायन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।
ग्राफिक एरा डीम्ड विवि के प्रो. चांसलर डाॅ. राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि यह दिन केवल उत्सव नहीं बल्कि आत्ममंथन और भविष्य की दिशा तय करने का महत्वपूर्ण अवसर है। उन्होंने कहा कि अब तक की उपलब्धियों का मूल्यांकन करते हुए नए लक्ष्यों की ओर बढ़ना आवश्यक है, क्योंकि भविष्य असीम संभावनाओं से भरा है। ग्राफिक एरा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन प्रो. कमल घनशाला के नेतृत्व में संस्थान ने न केवल शैक्षणिक उत्कृष्टता के नए मानक स्थापित किए हैं बल्कि नवाचार, गुणवत्ता और वैश्विक दृष्टिकोण के साथ निरंतर प्रगति का मार्ग भी प्रशस्त किया है। ग्राफिक एरा डीम्ड विवि के कुलपति डाॅ. नरपिंदर सिंह ने कहा कि ग्राफिक एरा केवल एक शैक्षणिक संस्थान नहीं बल्कि ज्ञान, नवाचार और शोध का सशक्त व गतिशील केंद्र है जो छात्र-छात्राओं को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ समग्र व्यक्तित्व विकास के अवसर प्रदान करता है। ग्राफिक एरा हिल विवि के कुलपति डाॅ. अमित आर भट्ट ने कहा कि किसी भी संस्थान की असली ताकत उसके लोगों में निहित होती है। कार्यक्रम में डाॅ. विशाल सागर, डाॅ. हिमानी बिंजोला, डाॅ. अजय सैनी और श्वेता चौहान समेत अन्य शिक्षकों व स्टाफ ने अपने अनुभव साझा करते हुए संस्थान को एक पेशे से बढ़कर एक सार्थक यात्रा बताया। इस मौके पर डाॅ. संतोष एस सर्राफ, डाॅ. नरेश कुमार शर्मा, डाॅ. प्रमोद एस नैयर आदि मौजूद रहे।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X