फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Daughters not yet received free transportation facilities for commuting to and from college Uttarakhand news

Dehradun: बेटियों को कॉलेज आने के लिए नहीं मिली मुफ्त परिवहन की सौगात, उपस्थिति बढ़ाने को लिया गया था निर्णय

Fri, 14 Aug 2026 01:59 PM IST
Renu Saklani बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून
बिशन सिंह बोरा, अमर उजाला, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 14 Aug 2026 01:59 PM IST
सार

बेटियां सुविधा के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहें। इसलिए पिछले साल  मुफ्त परिवहन की सौगात देने का प्रस्ताव बनाया गया। लेकिन इसका लाभ बेटियों को अभी तक नहीं मिल पाया।

विज्ञापन
Daughters  not yet received free transportation facilities for commuting to and from college Uttarakhand news
शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विस्तार

उत्तराखंड में पहाड़ की बेटियों को महाविद्यालय आने-जाने के लिए मुफ्त परिवहन की सुविधा अब तक नहीं मिली है। उच्च शिक्षा विभाग ने छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए गेम चेंजर योजना के तहत इसका प्रस्ताव तैयार किया था। शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने भी कहा था कि सरकार छात्राओं के परिवहन खर्च को वहन करेगी। इसके बावजूद अब तक योजना धरातल पर नहीं उतर पाई है।

विज्ञापन

विभाग का उद्देश्य था कि प्रतिभावान बेटियां सुविधा के अभाव में उच्च शिक्षा से वंचित न रहें। पिछले साल प्रस्ताव तैयार होने के बावजूद छात्राओं को मुफ्त परिवहन का लाभ नहीं मिल पाया है। इसी वजह से महाविद्यालयों में छात्राओं की उपस्थिति कम होती जा रही है।

विज्ञापन


विभागीय अधिकारियों के अनुसार, प्रवेशित छात्राओं में से प्रतिदिन बहुत कम छात्राएं महाविद्यालय पहुंचती हैं। सचिव उच्च शिक्षा बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने बताया कि इस संबंध में प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है, जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश में हैं 118 सरकारी महाविद्यालय

प्रदेश में पांच राज्य विश्वविद्यालय, 26 निजी विश्वविद्यालय और 118 सरकारी महाविद्यालय और 244 निजी महाविद्यालय हैं। जबकि 21 सहायता प्राप्त महाविद्यालयों हैं।

नौवीं की छात्राओं को स्कूल आने के लिए साइकिल दे रही सरकार

सरकारी और अशासकीय विद्यालयों में नौवीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्राओं को सरकार मुफ्त साइकिल दे रही है। मैदानी क्षेत्रों के स्कूलों में इसके लिए छात्राओं के खातों में 2850 रुपये दिए जा रहे हैं। जबकि स्कूलों में पढ़ने वाली छात्राओं को इतनी ही धनराशि की बैंक एफडी दी जा रही है।

ये भी पढे़ं...चमोली टनल हादसा:  दो दिन से गिर रहा था मलबा, परियोजना प्रबंधन ने किया अनदेखा, दहला देने वाला था मंजर, तस्वीरें

सरकारी महाविद्यालयों की छात्राओं को मुफ्त परिवहन सुविधा दिए जाने के लिए शिक्षा मंत्री ने एक बैठक में निर्देश दिए थे, इसके लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जिसे कैबिनेट में लाया जाएगा। -डॉ.बीवीआरसी पुरुषोत्तम, सचिव उच्च शिक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed