सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Arjun Sharma Murder Case Charge Sheet Filed Against Six Accused, Over 50 Witnesses Named

Dehradun: अर्जुन शर्मा हत्याकांड; छह आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, 50 से अधिक गवाह बनाए

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 03 May 2026 07:07 PM IST
विज्ञापन
सार

हत्या की घटना के बाद से ही मामले की गहन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों की संलिप्तता पुख्ता होने पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई।

Dehradun  Arjun Sharma Murder Case Charge Sheet Filed Against Six Accused, Over 50 Witnesses Named
चार्जशीट - फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विज्ञापन

विस्तार

गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस ने जांच पूरी करते हुए छह आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। पुलिस की जांच में लेनदेन के विवाद, षड्यंत्र और हत्या के सबूत मिले हैं। पुलिस ने इस मामले में 50 से अधिक गवाह बनाए हैं। इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए देहरादून पुलिस ने आरोपियों पर गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की सिफारिश भी की है।

Trending Videos


पुलिस अधिकारियों के मुताबिक हत्या की घटना के बाद से ही मामले की गहन जांच की जा रही थी। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों, गवाहों के बयान और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर छह आरोपियों की संलिप्तता पुख्ता होने पर उनके खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई। साथ ही पुलिस ने आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। इसी क्रम में पुलिस ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर गुंडा एक्ट लगाने की संस्तुति की है ताकि आरोपियों की गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके और भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगे। गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई होने पर इन पर नियंत्रण और अधिक कड़ा हो सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि तिब्बती मार्केट के बाहर 11 फरवरी की सुबह गैस कारोबारी अर्जुन शर्मा की दो बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। हत्या का आरोप उसकी मां बीना शर्मा और उसके साथियों पर लगा था। पुलिस जांच में सामने आया था कि शूटर पंकज राणा और राजीव ने इस हत्याकांड को अंजाम दिया था। पुलिस ने हत्याकांड के अगले ही दिन इसका खुलासा करते हुए गोली मारने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।

Land Fraud: समन्वय समिति की हुई बैठक; दून में बढ़े भूमि फर्जीवाड़े के मामले, 125 की सुनवाई, 24 में एफआईआर

चार्जशीट में इन्हें बनाया आरोपी


1. बीना शर्मा : मृतक अर्जुन शर्मा की मां।
2. विनोद उनियाल : बीना शर्मा का साथी।
3. संगीता उनियाल : विनोद उनियाल की पत्नी।
4. डॉ. अजय खन्ना : बीना से संपत्ति का सौदा करने वाला।
5. पंकज राणा : अर्जुन की हत्या की सुपारी लेने का आरोपी।
6. राजीव उर्फ राजू : अर्जुन पर गोली चलाने का आरोपी।

चर्चित अर्जुन शर्मा हत्याकांड में जांच पूरी करने के बाद कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी गई है। इस मामले में पुलिस की ओर से गहन जांच की गई और सभी जरूरी तथ्यों को शामिल किया गया। सभी छह आरोपियों के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई के लिए भी सिफारिश की गई है।
- प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed