सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Crime News Mastermind behind Ajay Bhateja murder carrying a reward of ₹50,000, arrested

Dehradun: अजय भटेजा हत्याकांड, मास्टरमाइंड 50 हजार का इनामी गिरफ्तार, संपत्ति विवाद में रची थी साजिश

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 05 Jun 2026 03:00 PM IST
विज्ञापन
सार

अजय भटेजा हत्याकांड का मास्टरमाइंड पचास हजार का ईनामी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। संपत्ति विवाद में हत्या की साजिश रची गई थी।

Dehradun Crime News Mastermind behind Ajay Bhateja murder carrying a reward of ₹50,000, arrested
एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल पत्रकारवार्ता करते। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजपुर क्षेत्र में वर्ष 2025 में हुई अजय भटेजा की हत्या के मामले में एक साल से फरार चल रहे 50 हजार रुपये के इनामी आरोपी अमित भटेजा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर अपने सौतेले भाई की हत्या की साजिश रचने का आरोप है।



पुलिस के अनुसार 26 मई 2025 को राजपुर थाना क्षेत्र के कृष्णा विहार, जाखन स्थित घर में अजय भटेजा मृत पाए गए थे। मृतक के भाई जतिन कुमार की तहरीर पर हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मोबाइल सर्विलांस, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जांच के दौरान पुलिस ने 19 मई 2026 को उत्तर प्रदेश के शार्प शूटर राजन उर्फ जैकी और उसकी प्रेमिका हुमेरा उर्फ जोया को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में दोनों ने खुलासा किया कि हत्या की साजिश मृतक के सौतेले भाई अमित भटेजा ने रची थी। इसके बाद पुलिस ने हुमेरा उर्फ जोया को भी गिरफ्तार किया और अमित भटेजा पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया।
विज्ञापन
Trending Videos


लगातार दबिश और निगरानी के बाद पुलिस ने शुक्रवार को अमित भटेजा को जिला न्यायालय परिसर के बाहर से गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से एक बैग और कुछ संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी जांच की जा रही है।

संपत्ति विवाद बना हत्या की वजह

पुलिस पूछताछ में सामने आया कि मृतक अजय भटेजा के पास देहरादून और मसूरी में कई संपत्तियां थीं। आरोपी अमित भटेजा का आरोप था कि पिता की संपत्ति में उसका हिस्सा नहीं दिया गया और वह लंबे समय से इस बात को लेकर नाराज था। इसी रंजिश के चलते उसने अजय भटेजा की हत्या की साजिश रची।

पुलिस के अनुसार 23 मई 2025 को अमित भटेजा ने राजन उर्फ जैकी, हुमेरा उर्फ जोया और एक अन्य व्यक्ति को मसूरी स्थित कॉटेज दिखाने के बहाने बुलाया। वहां अजय भटेजा के संपत्ति विवाद की जानकारी देकर हत्या की योजना बनाई गई। 25 मई 2025 की रात राजन और हुमेरा ने अजय भटेजा के घर पहुंचकर तकिये से मुंह दबाकर उनकी हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए।

ये भी पढे़ं...Kedarnath Dham:  श्रद्धालुओं पर कार्रवाई का वीडियो वायरल, घटना की जांच, पुलिसकर्मी को ड्यूटी प्वाइंट से हटाया

हत्या के बाद अमित भटेजा मौके पर पहुंचा और संपत्ति संबंधी दस्तावेज अपने साथ ले गया। घटना के बाद वह फरार चल रहा था और गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। पुलिस का कहना है कि मामले में शामिल सभी प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed