फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Karate Belt Grading Ceremony Over 100 Players Participate National Champions Honoured

देहरादून: कलर बेल्ट समारोह; बच्चों ने दिखाया आत्मबल, चैंपियन सम्मानित, क्योशी गुरूंग बोले-अनुशासन, मेहनत जरूरी

Mon, 31 Aug 2026 11:15 AM IST
Renu Saklani माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 31 Aug 2026 11:15 AM IST
सार

कराटे की किक और पंच के साथ बच्चों ने सिर्फ अपनी तकनीक नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और अनुशासन का भी प्रदर्शन किया। देहरादून में आयोजित कलर बेल्ट सेरेमनी में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

विज्ञापन
Dehradun Karate Belt Grading Ceremony Over 100 Players Participate National Champions Honoured
चैंपियनों का हुआ सम्मान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राइजिंग शोतोकान कराटे-डो इंटरनेशनल एवं गुरुकुल मार्शल आर्ट्स एंड योगा अकादमी की ओर से कलर बेल्ट सेरेमनी एवं बेल्ट ग्रेडिंग समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें 100 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अपोलो इंटरनेशनल स्कूल, सहस्रधारा रोड में समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा में हिस्सा लिया। उन्होंने कराटे की विभिन्न तकनीकों के साथ काता और कुमिते का प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


खिलाड़ियों की तकनीकी दक्षता, अनुशासन और कराटे की मूलभूत क्षमताओं का निरीक्षण एवं परीक्षण रेन्शी डॉ. अमित चमोली और शिहान सुरेंद्र ने किया। समारोह में अथिति उप ग्राम प्रधान सुधोवाला पूजा राणा और स्नेहा अग्रवाल ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा का निरीक्षण एवं परीक्षण रेन्शी डॉ. अमित चमोली एवं शिहान सुरेंद्र ने किया।
विज्ञापन


खिलाड़ियों ने विभिन्न तकनीकों, काता, कुमिते, अनुशासन एवं कराटे की मूलभूत दक्षताओं का प्रदर्शन किया। क्योशी अजय गुरूंग ने कहा कि कराटे की शुरुआत मजबूत आधारभूत प्रशिक्षण से होती है। बेल्ट ग्रेडिंग परीक्षा विद्यार्थियों के अनुशासन, मेहनत और तकनीकी प्रगति को परखने का महत्वपूर्ण माध्यम है। विशिष्ट अतिथि उप ग्राम प्रधान पूजा राणा ने कहा कि खेल बच्चों और युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...उत्तराखंड: मान्यता के लिए 200 से ज्यादा मदरसों ने नहीं किया आवेदन, बोर्ड भंग हुए हो चुके दो महीने पूरे

वही विशिष्ट अतिथि स्नेहा अग्रवाल ने विशेष रूप से बालिका खिलाड़ियों की सराहना करते हुए कहा कि लड़कियों का निर्भीक होकर कराटे जैसे मार्शल आर्ट में भाग लेना समाज के लिए प्रेरणादायक है। बेल्ट समारोह के दौरान राष्ट्रीय युवा खेलों के चैंपियनों को भी सम्मानित एवं बधाई दी गई। इस अवसर पर रिद्धि पांडे, महक प्रजापति, सिद्धांत पांडे, केशव चौहान, उज्ज्वल, जिज्ञासा, अन्वी सिंह, वन्या जोशी, सार्थक थापा, अक्षिता गुरंग तथा टीम मैनेजर अग्रवाल, शिहान सुरेंद्र कुमार उपस्थित रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed