फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Lab Attendant Exam deal to solve the paper done for 7 lakh each, two solvers confessed

लैब अटेंडेंट परीक्षा: पेपर हल कराने का सात-सात लाख रुपये में हुआ था सौदा, दो सॉल्वरों ने कबूल की बात

Mon, 19 May 2025 11:53 PM IST
अलका त्यागी माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 19 May 2025 11:53 PM IST
सार

रविवार को शहर के कई केंद्रों में सीबीएसई की ओर से नवोदय विद्यालय लैब अटेंडेंट की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसमें पटेलनगर क्षेत्र स्थित सोशल बलूनी स्कूल में एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था।

विज्ञापन
Dehradun Lab Attendant Exam deal to solve the paper done for  7 lakh each, two solvers confessed
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

नवोदय विद्यालय की लैब अटेंडेंट परीक्षा को हल कराने के लिए अभ्यर्थियों से सात-सात लाख रुपये सौदा किया था। यह जानकारी पुलिस को पकड़े गए सॉल्वरों ने दी है। इन दोनों सॉल्वरों को अभ्यर्थियों ने एक-एक लाख रुपये बतौर एडवांस दे भी दिए थे। नकल करने वाले 17 अभ्यर्थी, एक फर्जी अभ्यर्थी और दो सॉल्वरों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया, जहां से इन सभी 20 आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन


एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि रविवार को शहर के कई केंद्रों में सीबीएसई की ओर से नवोदय विद्यालय लैब अटेंडेंट की परीक्षा आयोजित कराई गई थी। इसमें पटेलनगर क्षेत्र स्थित सोशल बलूनी स्कूल में एक अभ्यर्थी को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ पकड़ा गया था। इसके बाद पुलिस ने दूसरी पाली में छापा मारा तो यहां से सात और अभ्यर्थियों को नकल करते हुए पकड़ा गया। इसके अलावा डालनवाला में दून इंटरनेशनल स्कूल से कुल नौ अभ्यर्थियों को ब्लूटूथ डिवाइस के साथ गिरफ्तार किया गया। कुछ समय बाद कैंट स्थित केंद्रीय विद्यालय में भी फर्जी अभ्यर्थी को पकड़ा गया। वह मूल अभ्यर्थी के स्थान पर परीक्षा देने आया था। सभी के खिलाफ डालनवाला, कैंट और पटेलनगर थाने में मुकदमें दर्ज किए गए। इसके साथ ही सॉल्वर गैंग के लोगों की भी तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन


महिला IFS अफसर के साथ ठगी:  कस्टमर केयर अधिकारी बनकर खाते से उड़ाए 98 हजार रुपये, तरीका जान चौक जाएंगे

विज्ञापन
विज्ञापन

इसी बीच पुलिस ने डालनवाला क्षेत्र से हरियाणा के जींद जिले के करटीन गांव के रहने वाले विवेक सिंह और रोहतक जिले के गांव मदीना निवासी श्रीकांत को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उन्होंने कुल 16 अभ्यर्थियों से सात-सात लाख रुपये में सौदा किया था। इसके लिए एक-एक लाख रुपये एडवांस भी लिए गए थे। बाकी रकम बाद में दी जानी थी। ब्लूटूथ डिवाइस पर उन्हें सवालों के उत्तर बताए जा रहे थे कि इसी बीच पुलिस ने अभ्यर्थियों को गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया कि विवेक के पास से दो मोबाइल और श्रीकांत के पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। ये दोनों हरियाणा की एक बड़ी सॉल्वर गैंग के सदस्य हैं। इनसे पूछताछ के बाद अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

मेरठ की गैंग की तलाश में दबिश
एसएसपी ने बताया कि इस मामले में दो गैंग का नाम सामने आया है। इनमें एक हरियाणा और दूसरी मेरठ की गैंग है। इनमें से ये दोनों हरियाणा की गैंग से ताल्लुक रखते हैं। जबकि, मेरठ की गैंग के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। कुछ लोगों की तलाश में दबिश भी दी जा रही है। दूसरे राज्यों की पुलिस से भी इस संबंध में जानकारी साझा की जा रही है। जल्द ही इस मामले में बड़ा खुलासा भी हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed