फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun-Mussoorie road damage near Pani Wala Bend Due to rainfall vehicular movement Stopped

Rainfall: देहरादून-मसूरी मार्ग पानी वाले बैंड के पास क्षतिग्रस्त, अग्रिम आदेशों तक वाहनों की आवाजाही बंद

Mon, 20 Jul 2026 05:24 PM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 20 Jul 2026 05:24 PM IST
सार

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के चलते मसूरी-देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत पानीवाला बैंड के पास सड़क का एक हिस्सा धंस गया है। जिसके चलते यहां रास्ता बंद कर दिया गया है।

विज्ञापन
Dehradun-Mussoorie road damage near Pani Wala Bend Due to rainfall vehicular movement Stopped
मसूरी दून मार्ग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

लगातार हो रही बारिश के कारण देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर पानी वाले बैंड के समीप सड़क क्षतिग्रस्त हो गई है। प्रशासन ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए मार्ग को तत्काल प्रभाव से अग्रिम आदेशों तक सभी प्रकार की आवाजाही के लिए बंद कर दिया है।

विज्ञापन

विज्ञापन

उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद के आदेश में कहा गया है कि भारी बारिश से मार्ग को नुकसान पहुंचा है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। जन-धन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए देहरादून-मसूरी मुख्य मार्ग पर सभी प्रकार के वाहनों के संचालन और आवागमन पर अगले आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Rainfall: मसूरी-देहरादून मार्ग पर भूस्खलन का खतरा बरकरार, कोल्हूखेत के पास सड़क धंसने से बढ़ी चिंता 

 

उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे बंद मार्ग पर यात्रा का प्रयास न करें। संबंधित विभागों को क्षतिग्रस्त सड़क के निरीक्षण और मरम्मत कार्य के लिए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मंगलवार को निरीक्षण करने के बाद आगे का निर्णय लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed