फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Mussoorie News Debris entered two houses at JP Bend due to continuous rain one house was damaged

Mussoorie: बारिश से आफत; नालों से भारी मात्रा में बहकर आया मलबा और पानी दो घरों में घुसा, एक क्षतिग्रस्त

Tue, 21 Jul 2026 11:28 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मसूरी Published by: Alka Tyagi Updated Tue, 21 Jul 2026 11:28 PM IST
सार

Mussoorie News: तेज बारिश के दौरान नालों से भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पानी बहकर एक भवन में घुस गया, इससे एक मकान को भारी नुकसान हुआ।

विज्ञापन
Mussoorie News Debris entered two houses at JP Bend due to continuous rain one house was damaged
घरों में घुसा मलबा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश के बीच सोमवार देर रात किंग्रेग के नीचे जेपी बैंड क्षेत्र में बड़ा हादसा होते-होते टल गया। तेज बारिश के दौरान नालों से भारी मात्रा में मलबा, बोल्डर और पानी बहकर एक भवन में घुस गया, इससे एक मकान को भारी नुकसान हुआ, जबकि अन्य घरों में रखा घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। समय रहते परिवारों के बाहर निकल जाने से जनहानि टल गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। प्रभावित क्षेत्र में मलबा हटाने और लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। पीड़ित विमला थापा ने बताया कि नाले में डंप किया गया मलबा बारिश के पानी के साथ उनके घर में घुस गया। उन्होंने बताया कि एक ही परिवार के सात लोगों ने पूरी रात पड़ोसी के घर की छत पर शरण लेकर बिताई।
विज्ञापन


उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों द्वारा निर्माण सामग्री और मलबा नालों में डंप किया जा रहा है, जिसके कारण बारिश में मलबा सीधे घरों तक पहुंच गया। सभासद शिवानी भारती ने कहा कि भारी बारिश के दौरान घरों में मलबा घुसने पर लोगों किसी तरह अपनी जान बचाकर बाहर निकले। उन्होंने दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मसूरी-देहरादून रोड: सड़क धंसने के बाद वन-वे ट्रैफिक बना मुसीबत, लगा पांच किमी लंबा जाम, तस्वीरें

नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह केवल प्राकृतिक आपदा नहीं, बल्कि मानवजनित आपदा है। उन्होंने कहा कि नालों में मलबा डाले जाने से बारिश के दौरान पूरा मलबा बहकर लोगों के घरों में जा रहा है। इससे छह परिवार बाल-बाल बच गए और एक मकान को भारी क्षति हुई है। उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों के अस्थायी ठहरने की व्यवस्था की गई है।

पीड़ित परिवारों को मिलेगी आपदा राहत राशि
एसडीएम राहुल आनंद ने बताया कि जेपी बैंड के निकट लगातार बारिश के कारण मलबा और पानी कुछ लोगों के घरों में घुस गया, जिससे मकानों को नुकसान पहुंचा है। सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मलबा एक भवन में घुसा है, जिसमें करीब दो परिवार निवास करते हैं। सुरक्षा की दृष्टि से प्रभावित परिवारों के रहने की व्यवस्था धर्मशाला में की गई है। उन्होंने कहा कि नुकसान का आकलन कर आपदा राहत राशि के लिए रिपोर्ट तैयार की जा रही है, ताकि पीड़ितों को शीघ्र सहायता उपलब्ध कराई जा सके। उन्होने कहा कि बरसात में प्रशासन की टीम पूरी तरह से मुस्तैद और सतर्क है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed