{"_id":"6a6060c3c9eddfe3410ebb9a","slug":"man-shoots-woman-then-suicide-in-alleged-love-affair-case-vikasnagar-dehradun-crime-news-2026-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vikasnagar: दो बच्चों की मां की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद की भी ली जान, प्रेम प्रसंग में जिंदगियां तबाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Vikasnagar: दो बच्चों की मां की गोली मारकर हत्या, युवक ने खुद की भी ली जान, प्रेम प्रसंग में जिंदगियां तबाह
Wed, 22 Jul 2026 11:59 AM IST
Renu Saklani
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
संवाद न्यूज एजेंसी, विकासनगर (देहरादून)
Published by: Renu Saklani
Updated Wed, 22 Jul 2026 11:59 AM IST
सार
विकासनगर में किराए के कमरे में रही एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी युवक ने फिर खुद को भी गोली मार दी। वारदार के पीछे प्रेम प्रसंग की बात सामने आई है।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देहरादून के विकासनगर कोतवाली क्षेत्र स्थित कल्याणपुर में बुधवार को एक सनसनीखेज घटना सामने आई। चकराता निवासी कमलेश ने त्यूणी निवासी संगीता को तमंचे से गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। संगीता कल्याणपुर में किराए के कमरे में अपने दो बच्चों के साथ रहती थी।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar: कपड़े बदल रही महिलाओं को झांक रहा था मनचला, भीड़ ने पीटा, जब तक पुलिस पहुंची, आरोपी भाग गया
विज्ञापन
घटना के समय दोनों बच्चे स्कूल गए हुए थे। शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है। क्षेत्र हुई इस घटना के बाद से हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन