फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Divyanshu Jatrana Murder Case: Charge sheet filed against eight accused

दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड : आठ आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट

Wed, 22 Jul 2026 02:19 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Divyanshu Jatrana Murder Case: Charge sheet filed against eight accused
प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बहुचर्चित दिव्यांशु जटराणा हत्याकांड में पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए आठ आरोपियों के खिलाफ अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। पुलिस ने पहले चरण में चार आरोपियों के खिलाफ और दूसरे चरण में चार अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में पेश किया। हालांकि मामले में नामजद पांच आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं, जबकि एक आरोपी शांतनु को हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर अंतरिम राहत मिलने के कारण उसकी गिरफ्तारी फिलहाल नहीं हो सकी है।बता दें कि 23 मार्च की रात प्रेमनगर के केहरी गांव स्थित एक निजी विवि के बाहर हुई वारदात ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया था। उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर निवासी 22 वर्षीय बीटेक छात्र दिव्यांशु जटराणा का पूर्व और वर्तमान छात्रों के दो गुटों के बीच गाना बजाने और पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते विवाद हिंसक झड़प में बदल गया और आरोपियों ने दिव्यांशु पर हॉकी, लोहे की रॉड, डंडों और फावड़े से हमला कर दिया। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने 15 आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया था। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने पहले चरण में मधुर खंडेलवाल, शिवम शर्मा, युवराज कुमार और अंकित भारद्वाज के खिलाफ 15 जून को आरोप पत्र दाखिल किया। 20 जुलाई को प्रहलाद राज, अंकुर सिंह, विनीत राज और रितिक राज के खिलाफ भी चार्जशीट अदालत में प्रस्तुत कर दी गई। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश देखने को मिला था। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर किसान नेता राकेश टिकैत के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन हुए, जिसके बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष अभियान चलाया। शुरुआती कार्रवाई में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था। इनमें से आरोपी युवराज चौहान को बाद में साक्ष्यों के अभाव में अदालत से जमानत मिल गई।मुख्य आरोपी प्रहलाद राज और अंकुर सिंह घटना के बाद फरार हो गए थे। दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। देहरादून पुलिस ने 9 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के एक रिसॉर्ट से दोनों को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के दो दिन बाद 11 अप्रैल को प्रेमनगर पुलिस ने दोनों आरोपियों को हथकड़ी लगाकर नंगे पैर करीब दो किलोमीटर तक क्षेत्र में पैदल घुमाया और घटनास्थल पर छात्रों के सामने सार्वजनिक माफी भी मंगवाई। फरार आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने की तैयारी : हत्याकांड में पांच आरोपी अब भी फरार चल रहे हैं जिन पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। अब उनके खिलाफ संपत्ति कुर्की की कार्रवाई भी शुरू हो गई है। अभी इसकी कानूनी प्रक्रिया गतिमान है। यह पूरी होने के बाद आरोपियों के घरों पर नोटिस चस्पा कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed