{"_id":"69f7509ae8bdb4805607bee7","slug":"dehradun-nagar-nigam-board-meeting-following-parshad-mayor-will-now-also-receive-an-allowance-of-50000-rupees-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: पार्षदों के बाद अब मेयर को भी मिलेगा 50 हजार भत्ता, 365 करोड़ से होंगे शहर में विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: पार्षदों के बाद अब मेयर को भी मिलेगा 50 हजार भत्ता, 365 करोड़ से होंगे शहर में विकास कार्य
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sun, 03 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
सार
नगर निगम हेलिपैड के पास 1200 वर्गमीटर भूमि अग्निशमन विभाग को फायर स्टेशन के लिए देगा। इसके साथ नकरौंदा और बालावाला में 33 केवी विद्युत उप संस्थान निर्माण के लिए विद्युत विभाग को भूमि हस्तांतरित की जाएगी।
देहरादून नगर निगम
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो
विज्ञापन
विस्तार
नगर निगम मेयर की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक के तीसरे दिन शनिवार को 365 करोड़ का बजट पास किया गया। साथ ही पार्षद किरन की ओर से मेयर के लिए 50 हजार रुपये भत्ते का प्रस्ताव रखा गया जिसे सर्वसम्मति से पास किया गया। इससे पहले पार्षदों के लिए भी प्रति माह 25 हजार रुपये भत्ते का प्रस्ताव पास किया गया है। इसके अलावा नगर निगम के आउटसोर्स कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी।
Trending Videos
बोर्ड बैठक में पार्षद तरन्नुम, पार्षद सतीश कश्यप, स्वाति डोभाल, सुमित पुंडीर, संजय सिंघल आदि ने अपने-अपने क्षेत्रों के मुद्दों को प्रमुखता से रखा। करीब छह बजे नगर निगम के विभिन्न अनुभागों की ओर से प्रस्ताव रखे गए। इसके तहत नगर निगम हेलिपैड के पास 1200 वर्गमीटर भूमि अग्निशमन विभाग को फायर स्टेशन के लिए देगा। इसके साथ नकरौंदा और बालावाला में 33 केवी विद्युत उप संस्थान निर्माण के लिए विद्युत विभाग को भूमि हस्तांतरित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Uttarakhand: बारिश के बाद तेज आंधी तूफान, मुंबई से आ रही फ्लाइट हुई डाइवर्ट, रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरे
तय किया गया कि नगर निगम स्थित कर अनुभाग के पुराने भवन को तोड़कर नया भवन बनाया जाएगा। रेसकोर्स में बहुमंजिला भवन बनाने, कूड़ा निस्तारण के लिए छह करोड़ से काम्पेक्टर खरीदने, 30 लाख रुपये से घास कटिंग के लिए मशीन खरीदने, 100 वार्डों के लिए 500 रिक्शा खरीदने सहित 15 से ज्यादा प्रस्ताव पास किए गए। वरिष्ठ वित्त अधिकारी भरत चंद्रा ने गत और वर्तमान वित्तीय वर्ष के आय-व्यय का ब्यौरा रखा।
अब पार्षदों को विकास कार्यों के लिए वर्ष में मिलेंगे 50 लाख
पार्षदों को विकास कार्यों के लिए अब वर्ष में 50 लाख रुपये मिल सकेंगे। मेयर साैरभ थपलियाल की अध्यक्षता में आयोजित नगर निगम बोर्ड बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पास हुआ। इसके बाद मेयर ने इसकी सदन में घोषणा की। इसके अलावा वार्डों में सीसीटीवी व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पार्षदों को पांच लाख रुपये अलग से दिए जाएंगे।
