फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun News clashes broke out between counselor and sanitation workers in the Mayor chamber

Dehradun: मेयर कक्ष में भिड़े पार्षद और सफाई कर्मचारी, जमकर हुआ हंगामा, जांच के आश्वासन पर हुए शांत

Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 01 Aug 2026 12:06 AM IST
सार

कांग्रेस पार्षद अभिषेक तिवारी ने सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल सहित 25 सफाई कर्मचारियों पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया था।

विज्ञापन
Dehradun News clashes broke out between counselor and sanitation workers in the Mayor chamber
नगर निगम में हंगामा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगर निगम परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हंगामा हो गया जब मेयर कार्यालय में पहुंचे कांग्रेस पार्षदों और सफाई कर्मचारी यूनियन का टकराव हो गया। पार्षदों और यूनियन के पदाधिकारियों के बीच तीखी नोकझोंक हुई। जिस वक्त यह मामला हुआ मेयर सौरभ थपलियाल भी कार्यालय में मौजूद थे। मामला बढ़ता देख उन्होंने दोनों पक्षों में बीच-बचाव कराकर मामला शांत कराया और निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


गाैरतलब है कि कांग्रेस पार्षद अभिषेक तिवारी ने सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल सहित 25 सफाई कर्मचारियों पर मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी की मौजूदगी में मारपीट और अभद्रता का आरोप लगाया था। इसके बाद महिला सफाई कर्मचारियों ने भी पार्षद और उनकी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। इन दोनों मामलों में पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार कांग्रेस पार्षद रॉबिन त्यागी, आयुष गुप्ता, अभिषेक तिवारी आदि मेयर सौरभ थपलियाल से उनके कार्यालय में मिलने के लिए पहुंचे थे। जब कांग्रेस पार्षद अपनी बात मेयर के सामने रख रहे थे तो उसी दौरान सफाई कर्मचारी यूनियन के अध्यक्ष सोनू खैरवाल सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारी और सफाई कर्मचारी भी मेयर कार्यालय में पहुंच गए। इसी दौरान एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया। मामला इतना बढ़ा कि हंगामा शुरू हो गया। हालांकि मेयर ने दोनों पक्षों को शांत किया और इस मामले में जांच का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्षद और सफाई कर्मचारियों के विवाद की विभागीय जांच शुरू
मेयर सौरभ थपलिया ने इस पूरे मामले की गंभीरता को समझते हुए मामले में निष्पक्ष जांच के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्षद और सफाई कर्मचारी दोनों व्यवस्था का अहम हिस्सा है। किसी के साथ भी गलत नहीं होने दिया जाएगा। यह विवाद आगे ना बढ़े इसके लिए एक जांच कमेटी बनाई गई है। जो मामले की छानबीन करेगी ताकि यह पता लग सके कि गलती किसकी है। उसके बाद नियमानुसार कार्रवाई आगे बढ़ाई जाएगी। पूरे प्रकरण की जांच रिपोर्ट एक सप्ताह में टीम को सौंपनी होगी 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed