फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Verdict in bank loan dispute after 27 years

Dehradun News: बैंक ऋण विवाद में 27 साल बाद फैसला

Sat, 01 Aug 2026 02:35 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Verdict in bank loan dispute after 27 years
देहरादून। सिविल अदालत ने 27 साल पुराने बैंक ऋण वसूली मामले में यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पक्ष में फैसला सुनाया है। अदालत ने मेसर्स जैन सेल्स और उसके जिम्मेदार पक्षों को बैंक का बकाया 2.45 लाख रुपये से अधिक राशि ब्याज सहित चुकाने का आदेश दिया है। हालांकि, बैंक के पक्ष में बताए गए एक बंधक को अदालत ने अवैध माना। यह वाद वर्ष 1999 में दायर हुआ था, जबकि अंतिम सुनवाई 14 जुलाई 2026 को हुई और फैसला 31 जुलाई 2026 को सुनाया गया।
विज्ञापन


देहरादून के सिविल जज (सीनियर डिवीजन) सैय्यद गुफरान की अदालत ने शुक्रवार को वर्ष 1999 में दायर यूनियन बैंक ऑफ इंडिया की वसूली वाद पर निर्णय सुनाया। मामला मेसर्स जैन सेल्स, उसकी प्रोपराइटर रेनू जैन और अन्य से जुड़ा था। अदालत ने माना कि बैंक ने वर्ष 1984 में 50 हजार रुपये की कैश क्रेडिट सुविधा उपलब्ध कराई थी, जिसे बाद में बढ़ाकर 1.50 लाख रुपये तक किया गया। ऋण नहीं चुकाने पर बैंक ने वर्ष 1999 में वसूली वाद दायर किया था।
विज्ञापन


सुनवाई के दौरान अदालत ने पाया कि बैंक ने ऋण, गारंटी और बकाया से जुड़े दस्तावेज पेश किए। साथ ही, रिकॉर्ड से यह भी स्पष्ट हुआ कि उधारकर्ताओं ने समय-समय पर डेबिट बैलेंस कन्फर्मेशन पर हस्ताक्षर किए थे, जिससे बैंक का दावा पुष्ट हुआ। अदालत ने माना कि वाद समय सीमा के भीतर दायर किया गया था और बैंक की वसूली का दावा वैध है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, अदालत ने इंदर रोड स्थित संपत्ति को बैंक के पक्ष में बंधक मानने के दावे को अवैध ठहराया। अदालत ने स्पष्ट किया कि उधारकर्ता बैंक के देनदार हैं और गारंटर की जिम्मेदारी भी बनी रहती है। अदालत ने बैंक को बकाया 2.45 रुपये पर 22 फरवरी 1999 से भुगतान होने तक वार्षिक 17 प्रतिशत ब्याज पाने का अधिकार भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed