{"_id":"6a6d0d69844a1e3a6b0aa6a0","slug":"allegations-of-irregularities-in-pm-awas-yojana-list-vikas-nagar-news-c-5-1-drn1089-1031663-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी का आरोप, तहसील का घेराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ी का आरोप, तहसील का घेराव
Sat, 01 Aug 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sat, 01 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन संघर्ष मोर्चा ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री आवास योजना की चयन सूची में कथित अनियमितताओं के विरोध में तहसील का घेराव किया। मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम विनोद कुमार को सौंपा। मोर्चा ने योजना का लाभ वास्तविक गरीब पात्रों को दिलाने, चयन सूची की गहन जांच कराने और तहसील स्तर पर निगरानी व्यवस्था लागू करने की मांग की।
मोर्चा अध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने आरोप लगाया कि विकासनगर ब्लॉक की प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची से कई वास्तविक गरीबों के नाम हटा दिए गए हैं। इसके विपरीत, सरकारी नौकरी करने वाले, उनके परिजन और दो-तीन मंजिला मकानों के स्वामियों को सूची में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कुछ साधन संपन्न लोगों ने अपने पक्के भवनों के बजाय पुराने टीनशेड, गौशालाओं और जर्जर मकानों को दर्शाकर मिलीभगत से योजना का लाभ लेने का प्रयास किया है।
कार्यकर्ताओं के विरोध-प्रदर्शन के बाद एसडीएम विनोद कुमार ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि चयन सूची की गहन जांच कराई जाएगी और केवल वास्तविक पात्र लोगों को ही योजना का लाभ दिलाया जाएगा।
विज्ञापन
प्रदर्शन के दौरान आकाश पंवार, विजय राम शर्मा, दिलबाग सिंह, के.सी चंदेल, आर.पी भट्ट, अकरम सलमानी, टीकाराम उनियाल, भजन सिंह नेगी, महेंद्र सिंघल, हाजी असद, विनोद रावत, प्रवीण शर्मा पिन्नी, सलीम खान, इदरीश और सुरेशानंद बेलवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।