{"_id":"6a6ce4aef1c9a5dc9300d3f8","slug":"kanwar-yatra-2026-three-more-friends-lost-their-life-while-trying-to-save-another-friend-all-drowned-2026-07-31","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा: दोस्त को बचाने की कोशिश में खत्म हो गईं तीन और जिंदगियां; डूबता देख तीनों गंगनहर में कूदे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा: दोस्त को बचाने की कोशिश में खत्म हो गईं तीन और जिंदगियां; डूबता देख तीनों गंगनहर में कूदे
आवेश अंसारी, संवाद न्यूज एजेंसी, हरिद्वार
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 01 Aug 2026 04:00 AM IST
सार
सभी दोस्त 30 जुलाई की रात हरिद्वार पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने कांवड़ उठाई और गंतव्य की ओर रवाना हो गए। इस दौरान वह गंगनहर में नहाने उतरे और एक किशोर डूबने लगा। बाकी तीन भी उसे बचाने कूद गए।
विज्ञापन
1 of 5
गंगनहर में डूबे चार दोस्त
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जटवाड़ा पुल के पास गंगनहर में हुए हादसे में चार नाबालिग कांवड़ यात्रियों की मौत के पीछे एक-दूसरे को बचाने की कोशिश भी वजह बनी। गंगनहर में भरत को डूबता देखकर उसके तीन दोस्त रोहित, शिवांशु और नितीश बचाने के लिए गहरे पानी में उतर गए। सभी गहरे पानी की चपेट में आ गए और डूब गए। उनके साथ मौजूद 23 वर्षीय साहिल ने किसी तरह खुद को संभाल लिया और अपनी जान बचाने में सफल रहा।
साहिल के मुताबिक, वह सभी दोस्त 30 जुलाई की रात हरिद्वार पहुंचे थे। शुक्रवार सुबह उन्होंने कांवड़ उठाई और गंतव्य की ओर रवाना हो गए। उनके कुछ अन्य साथी 31 जुलाई की सुबह हरिद्वार पहुंचे थे। साथियों ने रास्ते में रुककर सभी के एक साथ आगे बढ़ने की बात कही। इसके बाद पांचों जटवाड़ा पुल के पास रुक गए।
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दोपहर बाद सभी गंगनहर में नहाने के लिए उतर गए। इसी दौरान अचानक भरत गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। उसे डूबता देखकर रोहित, शिवांशु, नितीश और साहिल उसे बचाने के लिए आगे बढ़े और गहरे पानी की चपेट में आ गए।
3 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
साहिल ने किसी तरह बाहर निकल आया लेकिन उसके तीन दोस्त डूब गए। कुछ ही देर में मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही जल पुलिस और गोताखोर मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चारों को गंगनहर से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे ने साथ आए दोस्तों और प्रत्यक्षदर्शियों को झकझोर कर रख दिया। सामने आया कि भरत और रोहित के अन्य दोस्त चंडीगढ़ से सुबह हरिद्वार पहुंचे और उन्हें रास्ते में ही रुकने के लिए कह दिया।
विज्ञापन
5 of 5
हरिद्वार में कांवड़ यात्रियों की मौत
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इसके बाद वह तो इंतजार करने लगे और हादसे का शिकार हो गए। बताया गया कि जिन दोस्तों के लिए रुके थे वो हादसे के बाद भी यहां नहीं रुके और आगे बढ़ गए। यहां सिर्फ साहिल के अलावा रोहित का भाई अमित रुके हैं जबकि अन्य परिजन घटना की जानकारी मिलते ही हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।