{"_id":"6a6d7fb784c68036830b55d5","slug":"dehradun-news-dead-body-found-in-majra-drain-after-heavy-rain-drowning-suspected-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: नाले से मिला युवक का शव, बारिश के दौरान डूबने से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: नाले से मिला युवक का शव, बारिश के दौरान डूबने से मौत की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
Sat, 01 Aug 2026 11:17 AM IST
Renu Saklani
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Sat, 01 Aug 2026 11:17 AM IST
सार
देहरादून के माजरा क्षेत्र में शनिवार को नाले से एक शव बरामद होने की सूचना मिली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, रात में हुई भारी बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव बढ़ गया था, जिससे डूबने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस (सांकेतिक फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे बने नाले में गिरने से सेंट जूड स्कूल के एक कर्मचारी की मौत हो गई। शनिवार तड़के पुलिस ने नाले से शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक की पहचान अमित सेमवाल (21) पुत्र रामेश्वर प्रसाद, निवासी माजरा, पटेलनगर के रूप में हुई है।
विज्ञापन
अमित सेंट जूड स्कूल की कैंटीन में काम करता था। वह शुक्रवार शाम करीब सात बजे ड्यूटी खत्म होने के बाद पैदल अपने घर के लिए निकला था, लेकिन रात तक घर नहीं पहुंचा। रात करीब 12:45 बजे माजरा क्षेत्र में सड़क किनारे नाले में एक युवक के फंसे होने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस और फायर सर्विस की टीम मौके पर पहुंची और नाले से शव बाहर निकाला। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि अमित नाले में गिर गया था और डूबने या तेज बहाव में बहने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Haridwar: कांवड़ यात्रा के दौरान हादसा; गंगनहर में डूबने से चंडीगढ़ के चार नाबालिग कांवड़ियों की मौत
विज्ञापन
पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।