सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dehradun Police Arrive to Shut Down Bar Only to Find the IG There SSP Himself Arrives and instructed

देर रात तक छलक रहे थे जाम: बार बंद कराने पहुंची पुलिस तो सामने आ गए आईजी, डंडा लेकर खुद पहुंचे कप्तान

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Mon, 27 Apr 2026 07:29 PM IST
विज्ञापन
सार

Dehradun News: एसपी सिटी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी साहब उनके सामने आ गए। अपना रौब दिखाते हुए उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने के लिए कह दिया। सूचना मिलते ही कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल खुद वहां पहुंचे।

Dehradun Police Arrive to Shut Down Bar Only to Find the IG There SSP Himself Arrives and instructed
एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी में बार संचालकों की मनमानी रुकने का नाम नहीं ले रही। कुछ बार ऐसे भी हैं जिनके ऊपर कुछ आला अफसरों का वरद हस्त है। ऐसा ही एक वाकया शनिवार रात रोमियो लेन बार में देखने को मिला। यहां रात 12:30 बजे तक बार में जाम छलक रहे थे, तेज संगीत बज रहा था।

Trending Videos


एसपी सिटी प्रमोद कुमार फोर्स के साथ बार पहुंचे तो एकाएक आईजी साहब उनके सामने आ गए। अपना रौब दिखाते हुए उन्होंने एसपी सिटी को वहां से जाने के लिए कह दिया। मामला अगले पल कप्तान प्रमेंद्र सिंह डोबाल के पास पहुंचा तो वह खुद लावलश्कर लेकर बार पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने करीब एक बजे बार बंद कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गत 30 मार्च ब्रिगेडियर मुकेश जोशी की हत्या कर दी गई थी। यह घटना भी बार-पब की इसी मनमानी का नतीजा थी। आरोपी मसूरी रोड स्थित जेनजी बार में सुबह छह बजे शराब पीकर निकले थे। इस पर पुलिस प्रशासन ने सख्ती दिखाई और सभी बार को रात 11 बजे तक की समय सीमा का पालन करने की चेतावनी दी गई।

Dehradun: एटीएस कॉलोनी के लोगों को परेशान करने के आरोपी बिल्डर पर लगा गुंडा एक्ट, जिला बदर की तैयारी

यही नहीं पुलिस ने कई बार और रेस्टोरेंट के सीसीटीवी कैमरों की निगरानी भी अपने हाथ में ले ली। सीसीटीवी पर ही करीब 12:30 बजे रोमियो लेन के बाहर भीड़भाड़ का नजारा दिखा था। इस पर एसपी सिटी प्रमोद कुमार कई थानों की फोर्स लेकर बार बंद कराने पहुंच गए।

अगला पल उनके लिए भी चौंकाने वाला था। सामने आईजी साहब निकलकर आए जो खुद अपने दोस्तों के साथ वहां पार्टी कर रहे थे। एसपी सिटी ने बार खाली कराना चाहा तो आईजी ने उन्हें रौब दिखाया और फोर्स के साथ वहां से जाने के लिए है।

आईजी साहब के इस दखल की जानकारी एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल को मिली तो उनके गुस्से का ठिकाना न रहा। वह खुद बार पहुंचे और हाथ में डंडा थाम लिया। सारे स्टाफ को भूतल पर ले आए और भविष्य के लिए चेतावनी दी। तब तक आईजी वहां से जा चुके थे। बार की यह घटना वहां के सीसीटीवी कैमरों में कैद है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed