{"_id":"6a32cf6bd13c98156f07beb6","slug":"dehradun-student-injured-after-falling-from-third-floor-fir-registered-against-four-female-students-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा; धक्का देने का आरोप, चार छात्राओं पर एफआईआर दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा; धक्का देने का आरोप, चार छात्राओं पर एफआईआर दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 17 Jun 2026 10:33 PM IST
विज्ञापन
सार
छात्रा के पिता का कहना है कि उन्हें सूचना मिली थी कि उनकी बेटी हॉस्टल की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिर गई है। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। उन्होंने चार छात्राओं पर गलत जानकारी देने का आरोप लगाया है।
एफआईआर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आईटी पार्क क्षेत्र में हास्टल की तीसरी मंजिल से गिरकर घायल हुई छात्रा के मामले में चार छात्राओं पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि इन छात्राओं ने छात्रा को धक्का देकर गिराया था। वर्तमान में घायल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है।
राजपुर थाना प्रभारी पीडी भट्ट ने बताया कि आगरा निवासी राहुल भगौर की बेटी देलिशा भगौर दून में एक संस्थान में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही थी।
पास में ही राजेश्वर नगर स्थित एक हॉस्टल स्काईलाइन अपार्टमेंट बिल्डिंग में रहती थी। राहुल भगौर के मुताबिक उन्हें तीन जून की रात सूचना मिली कि उनकी बेटी हॉस्टल की तीसरी मंजिल की बालकनी से गिर गई है। उसका उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP नेता की हत्या मामला: एक और आरोपी को तिमली गांव से किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश में पुलिस की दबिश जारी
आरोप है कि उनकी बेटी के साथ रहने वाली चार छात्राएं सही जानकारी नहीं दे रही हैं। बात करने पर संदिग्ध और झूठी बात बता रही हैं। शक जताया कि चारों ने उसे बालकनी से धक्का दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि पिता की शिकायत पर चारों नाबालिग छात्राओं के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। घायल छात्रा फिलहाल होश में नहीं है। पुलिस सीसीटीवी कैमरों के साथ ही हर पहलू की जांच कर रही है।