सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dhami cabinet expanded five new ministers entered oath taking ceremony Uttarakhand Politics BJP News read All

Uttarakhand: धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी सहित इन पांच मंत्रियों ने ली शपथ

अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Fri, 20 Mar 2026 09:05 AM IST
विज्ञापन
सार

क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाते हुए पांच नए मंत्रियों को धामी कैबिनेट में एंट्री मिली है। लोकभवन में राज्यपाल ने विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा, राम सिंह कैड़ा को मंत्रिपद की शपथ दिलाई।

Dhami cabinet expanded five new ministers entered oath taking ceremony Uttarakhand Politics BJP News read All
धामी कैबिनेट में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। राजपुर विधायक खजान दास, भरत सिंह चौधरी, मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने आज धामी मंत्रिमंडल में मंत्रिपद की शपथ ली। प्रदेश में लंबे समय से कैबिनेट विस्तार की चर्चाएं थी, जिन पर आज विराम लगा।

Trending Videos


आज नवरात्र के दूसरे दिन शुक्रवार को लोकभवन में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि.) ने सबसे पहले राजपुर विधायक खजान दास को शपथ दिलाई। इसके बाद भरत सिंह चौधरी ने संस्कृत में शपथ ली। फिर विधायक मदन कौशिक, प्रदीप बत्रा और राम सिंह केड़ा ने भी मंत्रिपद की शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्तमान में कैबिनेट में पांच मंत्रियों के पद खाली हैं, जिनमें नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। ताजपोशी के लिए नए चेहरों का चयन विधायकों के पिछले चार साल के कामकाज का रिकॉर्ड देखकर किया गया है। नई कैबिनेट में क्षेत्रीय व जातीय समीकरण के बीच संतुलन बनाया गया। राष्ट्रीय नेतृत्व के साथ कैबिनेट विस्तार पर कई दौर की वार्ता हो चुकी थी। सरकार व संगठन के बीच कैबिनेट विस्तार के लिए होमवर्क पूरा होने के बाद इसके लिए नवरात्र का शुभ मुहूर्त चुना गया।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूपी ही नहीं, छह और राज्यों के पूर्व कर्मी ले रहे थे दोहरी पेंशन; बड़ा सवाल, अब कैसे होगी वसूली?

 मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया
धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार  कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed