{"_id":"69bcf3086a10e207d50ced31","slug":"dhami-cabinet-expansion-rajpur-mla-khajan-das-becomes-minister-for-the-second-time-uttarakhand-news-2026-03-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री, सरल स्वभाव पहचान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: धामी कैबिनेट में नए मंत्रियों की एंट्री, विधायक खजान दास दूसरी बार बने मंत्री, सरल स्वभाव पहचान
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार
धामी मंत्रिमंडल में पांच नए मंत्रियों की ताजपोशी की गई। राजपुर विधायक खजान वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं।
कैबिनेट मंत्री खजान दास
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
नवरात्र के दूसरे आज धामी मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ और पांच नए मंत्रियों को एंट्री मिली। इन पांच मंत्रियों में सबसे पहले शपथ लेने पहुंचे राजपुर विधायक खजान दास दूसरी बार मंत्री बने हैं। खजान दास की पहचान सरल स्वभाव है।
Trending Videos
शुक्रवार को राज्यपाल ने राजपुर विधायक खजान दास सहित पांचों नए मंत्रियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। पहली बार 2007 में धनोल्टी से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने देहरादून का रुख किया। 2017 में दूसरा विधानसभा चुनाव राजपुर रोड सीट से जीता। 2022 के चुनाव में भी इसी सीट से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे पूर्व वे निशंक की सरकार में खेल, समाज कल्याण एवं शिक्षा मंत्री रहे हैं। खजानदास वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता की जिम्मेदारी भी निभा रहे हैं। हर मुद्दे पर उनकी सहजता और उनके व्यक्तित्व की सरलता उनकी पहचान है।
ये भी पढे़ं...Snowfall: बदरीनाथ धाम में दो फिट तक जमी बर्फ, लगातार बर्फबारी, 25 मार्च तक के लिए जानें मौसम की भविष्यवाणी
धामी मंत्रिमंडल में मैदान से लेकर पहाड़ तक संतुलन बनाया है। पहली बार हरिद्वार को दो कैबिनेट मंत्री मिले। अब कैबिनेट में गढ़वाल के आठ और कुमाऊं के चार मंत्री हैं। तीन विधायक पहली बार कैबिनेट मंत्री बने। दो पुराने मंत्रियों को भी मौका दिया गया।