{"_id":"6a779b73cccb496dd6092fe7","slug":"dhamis-mantra-give-a-fitting-reply-to-lies-and-reveal-the-truth-of-development-dehradun-news-c-5-hld1006-1037675-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"धामी का मंत्र : झूठ का मुंहतोड़ \nजवाब देकर विकास का सच बताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धामी का मंत्र : झूठ का मुंहतोड़ जवाब देकर विकास का सच बताएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-तीसरी बार सरकार के संकल्प पर भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की बैठक
-देवभूमि को सुरक्षित रखना भाजपा, घुसपैठियों को बचाना विपक्ष का लक्ष्य : भट्ट
अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीसरी बार सरकार के संकल्प के साथ भाजपा गढ़वाल मंडल अध्यक्षों की बैठक में कहा कि विपक्ष के भ्रम, झूठ का मुंहतोड़ जवाब देकर प्रदेश में विकास और जनकल्याण का सच जनता को बताएं। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि देवभूमि को सुरक्षित रखना भाजपा का जबकि घुसपैठियों को बचाना विपक्ष का लक्ष्य है।
हरिद्वार रोड स्थित अतिथि सामुदायिक भवन में हुई गढ़वाल संभाग की बैठक में गढ़वाल मंडल के जिलाध्यक्षों एवं मंडल अध्यक्षों ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आज डबल इंजन सरकार के कामों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर देश की जनता का भरोसा लगातार बढ़ता जा रहा है। यही वजह है कि बहुत कम राज्य रह गए हैं, जहां आज भगवा नहीं लहरा रहा हो। बिहार, बंगाल, असम और नॉर्थ ईस्ट के राज्यों के चुनाव परिणाम, आगामी चुनाव में सभी स्थानों पर कमल खिलने की प्रचंड संभावनाओं को दर्शाते हैं।
सीएम ने आह्वान किया कि ऐसी ही एक चुनावी परीक्षा देने और उसमें 100 फीसदी सफल होने का अवसर फिर हमारे सामने है। जिसके लिए हमें सामूहिकता से तैयारी करनी है और लगातार तीसरी बार जनता का विश्वास जीतना है। आने वाले दिनों में भी चुनौतियों को अवसर में बदलने की अपनी रणनीति से मजबूत संगठन से सरकार तक का सफर हमें पुनः तय करना है। सीएम धामी ने कहा कि कांग्रेस के युवराज दिल्ली से यहां आए और पेपर लीक पर भ्रम फैलाकर चले गए। उनकी प्रभारी सैलजा भी नकल हब बनने का सफेद झूठ बोल जाती हैं। कहा, प्रदेश में पिछले चार साल से कोई पेपर लीक नहीं हुआ। एक साजिश हुई थी, जिस पर कड़ी कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
बैठक में प्रदेश महामंत्री दीप्ति रावत ने रविदास जयंती कार्यक्रम श्रृंखला की जानकारी देते हुए अब तक संपन्न कार्यक्रमों की समीक्षा की। साथ ही सोशल मीडिया में संगठन और सरकार के कार्यों को अधिक से अधिक पहुंचाने को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, कुंदन परिहार भी मौजूद रहे।
-- -
विपक्ष वोटबैंक की खातिर घुसपैठियों को बचाने में जुटा
महेंद्र भट्ट ने कहा कि विपक्ष अपने वोट बैंक की खातिर घुसपैठियों को बचा रहा है। उन्होंने घुसपैठिए, रोहिंग्या और अयोग्य लोगों को सरकार चुनने का मौका न देने की बात कही। भट्ट ने मतदाता सूची को त्रुटिहीन बनाने के लिए एसआईआर में सहयोग का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि त्रुटिहीन मतदाता सूची वाले चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत हुई है। उत्तराखंड को घुसपैठियों से बचाने के लिए एसआईआर को सफल बनाना आवश्यक है।