{"_id":"6a7799173896e79f010e2b5a","slug":"pressure-of-social-audit-amidst-sir-duty-leaves-teachers-in-a-dilemma-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1037967-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: एसआईआर ड्यूटी के बीच सोशल ऑडिट का दबाव, शिक्षक असमंजस में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: एसआईआर ड्यूटी के बीच सोशल ऑडिट का दबाव, शिक्षक असमंजस में
Sun, 09 Aug 2026 02:31 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश भर में जहां एक ओर एसआईआर की प्रक्रिया से संचालित की जा रही है, वहीं देहरादून जिले के लगभग सभी विद्यालयों से शिक्षक-शिक्षिकाओं की ड्यूटी इस कार्य में लगाई गई है। दूसरी ओर, यूएसएएटीए की ओर से विद्यालयों के सोशल ऑडिट को लेकर भी शिक्षकों पर दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वर्तमान में एसआईआर कार्य का अत्यधिक दबाव होने के कारण सोशल ऑडिट कराने से शिक्षण व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो रही है। जिसका सीधा नुकसान छात्रों को उठाना पड़ रहा है।
इस संबंध में शिक्षक संघ के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिला शिक्षा अधिकारी (बेसिक) व मुख्य शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर सोशल ऑडिट को स्थगित करने की मांग की। उधर विभागीय अधिकारियों का कहना है कि उनके स्तर से सोशल ऑडिट को लेकर कोई आदेश जारी नहीं किया गया है। ऐसे में पहले ऑडिट टीम की ओर से किए जाने वाले कार्यों की जानकारी ली जाएगी और उसके बाद समाधान के लिए आगे की कार्रवाई की जाएगी।