फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   The state is to be made a leading sports state in the country: CM Dhami

प्रदेश को देश में अग्रणी खेल राज्य बनाना है : सीएम धामी

Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:39 AM IST
विज्ञापन
The state is to be made a leading sports state in the country: CM Dhami
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सीएम आवास में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उत्तराखंड के खिलाड़ियों और उनके प्रशिक्षकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे राज्य के लिए गर्व का क्षण बताया।समारोह में पैरा एथलीट शुभम जुयाल (रजत पदक, रुड़की), जूडो खिलाड़ी उन्नति शर्मा (कांस्य पदक, देहरादून) और उनके प्रशिक्षकों (राकेश सिंह रावत, सतीश चन्द्र शर्मा, पुनेश कुमार सिंह) के साथ ही भारतीय बॉक्सिंग टीम के प्रशिक्षक खीमानन्द बेलवाल को सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि खिलाड़ियों की सफलता में उनके कड़े परिश्रम के साथ-साथ प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन और परिवारों का बड़ा योगदान होता है। सरकार का उद्देश्य उत्तराखंड को देश का अग्रणी खेल राज्य बनाना है। इसके लिए आधुनिक खेल अवसंरचना का विकास, जिला व ब्लॉक स्तर पर खेल सुविधाओं का विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर पोषण व उपकरण मुहैया कराए जा रहे हैं।उन्होंने आगे कहा कि नई खेल नीति के तहत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार राशि, सरकारी सेवाओं में अवसर और विशेष छात्रवृत्तियां दी जा रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं और दिव्यांग खिलाड़ियों को विशेष प्रोत्साहन मिल रहा है ताकि वे वैश्विक मंच पर राज्य का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या, विशेष प्रमुख सचिव अमित सिन्हा सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed