फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Registration of bridge-builder Himalayan Construction suspended.

Dehradun News: पुल बनाने वाली हिमालयन कंंस्ट्रक्शन का पंजीकरण निलंबित

Sun, 09 Aug 2026 02:41 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
Registration of bridge-builder Himalayan Construction suspended.
देहरादून। लोक निर्माण विभाग ने नंदा की चौकी के पास पुल की एप्रोच रोड धंसने के मामले में पुल का निर्माण करने वाली कंपनी मैसर्स हिमालयन कंस्ट्रक्शन पर कार्रवाई की है। प्रमुख अभियंता ने कंपनी का पंजीकरण निलंबित कर दिया है। अग्रिम आदेशों तक राज्य में निविदा प्रक्रिया में भाग लेने पर भी रोक लगा दी है।
विज्ञापन

हिमालयन कंस्ट्रक्शन ने पुल निर्माण का काम जनवरी-2026 से शुरू किया था। पुल निर्माण के बाद 28 जुलाई को पुल की एप्रोस रोड धंस गई। प्रकरण में मुख्य अभियंता को जांच सौंपी गई थी। जांच रिपोर्ट के बाद शासन ने ईई, एई और जेई को निलंबित किया है। अब लोनिवि ने पुल निर्माण करने वाली कंपनी पर कार्रवाई की है। प्रमुख अभियंता राजेश चंद्र शर्मा के जारी आदेश में कहा गया है कि प्रारंभिक जांच में एप्रोच रोड क्षतिग्रस्त होने का कारण भारी कटाव है। यह कटाव किस गहराई तक हुआ है, इसका आकलन नहीं हो सका है। इसकी जांच के लिए ईआरटी जांच कराए जाने की जरूरत है। इसकी गहराई की जांच आदि होने तक कंपनी का पंजीकरण निलंबित करने के साथ निविदा प्रक्रिया में शामिल होने पर रोक लगाई जाती है। अधिकारियों के अनुसार ईआरटी जांच के माध्यम से कहां तक कटाव हुआ? वहां जो कार्य हुआ था, वह कैसा था समेत अन्य पहलू को देखा जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed