{"_id":"6a779979c4f7c86faf0c3faa","slug":"bjp-cell-to-hold-conference-in-garhwal-kumaon-dehradun-news-c-5-1-drn1089-1037968-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: भाजपा प्रकोष्ठ गढ़वाल-कुमाऊं में करेगा सम्मेलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: भाजपा प्रकोष्ठ गढ़वाल-कुमाऊं में करेगा सम्मेलन
Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
देहरादून ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता पार्टी के धर्म-संस्कृति, मठ, धर्मशाला प्रकोष्ठ ने राजपुर रोड स्थित चौहान निवास पर बैठक की। इस बैठक में रक्षा बंधन के बाद गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में दो बड़े सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रकोष्ठ का लक्ष्य पहाड़ों से रिवर्स पलायन को बढ़ावा देना और देवभूमि की संस्कृति का संरक्षण करना है।
प्रकोष्ठ के संयोजक आचार्य शिव प्रसाद ममगाईं की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने बताया कि गढ़वाल मंडल का सम्मेलन ऋषिकेश में और कुमाऊं मंडल का सम्मेलन हल्द्वानी में होगा। इन दोनों सम्मेलनों में वरिष्ठ संतों और आचार्यों का सम्मान किया जाएगा। स्थानीय नदियों और जल स्रोतों के आसपास आरती व स्वच्छता अभियान चलाए जाएंगे। इस अवसर पर देवभूमि की संस्कृति, संस्कारों और रीति-रिवाजों के संरक्षण का संकल्प लिया गया। बैठक में सह संयोजक डॉ. विपिन जोशी, घनश्याम शर्मा, शेखर श्रीवास्तव, सौरव रणाकोटी, जिला संयोजक सुमेधा पुरोहित सहित कई सदस्य उपस्थित रहे।