सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dispute after car-bike collision on Kanwali Road, sticks and sticks used between two parties

Dehradun News: कांवली रोड पर कार-बाइक टक्कर के बाद विवाद, दो पक्षों में चले लाठी-डंडे

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 15 Jun 2026 02:17 AM IST
विज्ञापन
Dispute after car-bike collision on Kanwali Road, sticks and sticks used between two parties
विज्ञापन
कांवली रोड क्षेत्र में रविवार को कार और बाइक की टक्कर के बाद दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें कई लोग घायल हो गए। घायल मेडिकल बनवाने दून अस्पताल पहुंचे वहां भी हंगामा हो गया। खबर लिखे जाने तक मामले में किसी भी पक्ष की ओर से प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई थी।

जानकारी के अनुसार राहुल नामक युवक एक निजी बैंक में कार्यरत है। बताया गया कि वह टिहरी से अपनी कार से देहरादून लौट रहा था। इसी दौरान कांवली रोड क्षेत्र में एक नाबालिग लड़के की बाइक उसकी कार से टकरा गई। राहुल ने इसका विरोध किया तो विवाद शुरू हो गया। राहुल का आरोप है कि इसके बाद कुछ युवकों ने उसे घेर लिया और उसके साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके पिता चंदूलाल, भाई अरुण और चाचा राकेश को भी कथित तौर पर पीटा गया। घटना में चारों को चोटें आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मारपीट के बाद घायल पक्ष मेडिकल परीक्षण के लिए दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल की इमरजेंसी पहुंचा। यहां भी विवाद की स्थिति बन गई। राहुल का आरोप है कि अस्पताल में अन्य परिजनों का मेडिकल परीक्षण कर दिया गया, लेकिन उसका मेडिकल नहीं किया गया। इसको लेकर अस्पताल परिसर में काफी देर तक बहस होती रही।
विज्ञापन

वहीं इमरजेंसी में तैनात चिकित्सकों का कहना है कि किसी भी घायल का उपचार या मेडिकल परीक्षण नहीं रोका गया। डॉक्टरों के अनुसार राहुल बार-बार विवाद कर रहा था और इमरजेंसी में मरीजों के उपचार कार्य में व्यवधान उत्पन्न कर रहा था। इसके चलते उसे शांत रहने और रुकने के लिए कहा गया था। पुलिस मामले की जानकारी जुटा रही है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed