सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   DM Savin Bansal raided the central warehouse supplying ration to Anganwadi centres Roorkee

Dehradun: जिलाधिकारी सविन बंसल ने रुड़की के सेंट्रल गोदाम पर मारा छापा, आंगनबाड़ी राशन की गुणवत्ता पर उठे सवाल

माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Thu, 05 Mar 2026 07:24 PM IST
विज्ञापन
सार

डीएम देहरादून सविन बंसल ने राज्य के आंगनबाड़ी केंद्रों पर राशन आपूर्तिकर्ता सेंट्रल गोदाम रुड़की में   छापा मारा। राज्य के नोनीहालों एवं धात्री महिलाओं के स्वास्थ्य से खिलवाड़ को लेकर मिल रही शिकायतों पर डीएम ने एक्शन लिया।

DM Savin Bansal raided the central warehouse supplying ration to Anganwadi centres Roorkee
डीएम सविन बंसल - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

जिलाधिकारी देहरादून सविन बंसल ने रुड़की के माड़ी चौक स्थित आंगनबाड़ी केंद्रों को राशन आपूर्ति करने वाले सेंट्रल गोदाम में छापा मारा। आंगनबाड़ी केंद्रों पर भेजी जा रही खाद्य सामग्री की खराब गुणवत्ता की शिकायतों के बाद डीएम ने गोदाम पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोदाम में बाल श्रमिक भी मिले, जिस पर डीएम ने गोदाम स्वामी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए।

Trending Videos

जांच में खजूर और केले के चिप्स के पैकेटों पर मैन्युफैक्चर और एक्सपायरी तिथि संदिग्ध पाई गई, जबकि कई पैकेटों पर तारीख का उल्लेख ही नहीं था। पैकेटों पर छपी तिथि की जगह स्टैंप लगी हुई तिथि भी मिली। गोदाम का संचालन मानकों के अनुरूप नहीं पाया गया और वहां तापमान बनाए रखने की कोई व्यवस्था भी नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें...Uttarakhand: यूट्यूबर अनुराग ने शेयर किया रोते हुए वीडियो, बोले-माता-पिता ने किया टॉर्चर, अब सहन नहीं हुआ

निरीक्षण में यह भी सामने आया कि दिसंबर और जनवरी के अंडे व अन्य खाद्य सामग्री मार्च में वितरित की जा रही थी। रजिस्टर अद्यतन नहीं मिले और सामग्री आपूर्ति करने वाले द्वारा जारी गुणवत्ता प्रमाणपत्र भी उपलब्ध नहीं थे। डीएम ने आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए निकल रहे वाहनों को रुकवाकर खाद्य सामग्री के सैंपल भी लिए। ये वाहन टिहरी, उत्तरकाशी और डोईवाला के लिए सामग्री लेकर रवाना होने वाले थे। अंडों की गुणवत्ता भी संदिग्ध पाई गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed