फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Dried tree on Mall Road poses a hazard; demand for

Dehradun News: माल रोड पर सूखा पेड़ बना खतरा, हटाने की मांग

Wed, 19 Aug 2026 02:20 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून Updated Wed, 19 Aug 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Dried tree on Mall Road poses a hazard; demand for
पहाड़ों की रानी मसूरी में लगातार हो रही बारिश से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। बारिश के कारण जगह-जगह पेड़ों के गिरने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी बीच शहर के व्यस्ततम माल रोड पर लंबे समय से सूखा खड़ा पेड़ लोगों के लिए खतरे का कारण बना हुआ है।
विज्ञापन


माल रोड में सूखे पेड़ लोगों के लिए मुसीबत बने हुए हैं, तेज बारिश और हवा से सूखे पेड़ किसी भी समय गिर सकते हैं, इससे कोई बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय निवासी राजेंद्र सिंह, उमेद सिंह ने कहा कि माल रोड में तीन जगह खड़े पेड़ काफी समय से पूरी तरह सूख चुके हैं और लगातार हो रही बारिश के कारण इसकी जड़ें कमजोर हो रही हैं। ऐसे में तेज बारिश या हवा के दौरान इसके कभी भी गिरने का खतरा बना हुआ है। यदि समय रहते इसे नहीं हटाया गया तो कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

डीएफओ मसूरी डीपी बलोनी ने बताया कि नगर पालिका के साथ संयुक्त रूप से सर्वे किया जाएगा और सूखे खतरनाक पेड़ों को हटाने की कार्रवाई की जाएगी, कहा जनहित से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के साथ निस्तारण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed