Mussoorie: फिल्म की शूटिंग के लिए पहाड़ों की रानी पहुंचे इमरान हाशमी, झलक पाने के लिए फैंस दिखे बेताब
मसूरी में बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग के लिए पहुंचे। फिल्म की शूटिंग शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल लाइब्रेरी चौक और माल रोड क्षेत्र में की गई। शूटिंग के दौरान आसपास मौजूद लोगों में अभिनेता की एक झलक पाने को उत्साह देखने को मिला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म शूटिंग के लिए मसूरी पहुंचे, इस दौरान उनको देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग शूटिंग स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों के साथ फोटो भी खिंचवाई। लाइब्रेरी चौक पर फिल्म के गाने की शूटिंग की गई।
बुधवार को बालीवुड अभिनेता इमरान हाशमी फिल्म की शूटिंग के लिए शहर के लाइब्रेरी चौक पहुंचे। बताया जा रहा है कि आने वाली एक्शन फिल्म गन मास्टर जी9 की शूटिंग के लिए इमरान हाशमी सह कलाकारों के साथ पहुंचे है। फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी अहम भूमिका में है। अभिनेता को करीब से देखने और उनके साथ तस्वीर खिंचवाने के लिए प्रशंसक देर तक इंतजार करते दिखाई दिए। इमरान हाशमी ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया और शूटिंग के बीच समय निकालकर कई लोगों के साथ फोटो खिंचवाई।
फिल्म की शूटिंग को देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ-साथ पर्यटकों में भी खासा उत्साह दिखाई दिया। शूटिंग के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। प्रशंसकों ने कहा कि मसूरी में बॉलीवुड अभिनेता को करीब से देखने और उनके साथ तस्वीर लेने का अवसर मिलना उनके लिए यादगार पल रहा। इस दौरान मसूरी के प्रसिद्ध लाइब्रेरी चौक और माल रोड पर फिल्म के एक गीत की शूटिंग की गई।
ये भी पढे़ं...Uttarakhand: नगरासू प्रकरण, कार्रवाई न होने से प्रदर्शन, निहंगों के सीमा में प्रवेश करने की सूचना, पुलिस अलर्ट
फिल्म के लाइन प्रोड्यूसर आशीष कनौजिया ने बताया कि गन मास्टर G9 की शूटिंग लाइब्रेरी चौक के साथ ही मालरोड में की गई है। अभिनेता इमरान हाशमी और अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा पर फिल्म का गीत फिल्माया गया है। कहा मसूरी में फिल्मों की शूटिंग के लिए लगातार बालीवुड से फिल्म निर्माता संपर्क कर रहे हैं।