सास-ससुर ने अपनी विधवा बहू के लिए लड़का ढूंढा और बेटी की तरह धूमधाम से उसकी शादी कर समाज के सामने उदाहरण प्रस्तुत किया। ससुर ने बहू के पिता की भूमिका निभाते हुए अपने हाथों से कन्यादान किया और अन्य रस्में निभाई। विवाह के बाद उन्होंने बहू को उसके नये ससुराल विदा किया।
{"_id":"5bff615bbdec2241c465c011","slug":"father-in-law-does-widow-bahu-kanyadaan-in-dehradun","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ससुर ने पिता बनकर किया बहू का कन्यादान, समाज की रुढ़ियों को तोड़ने वाले इस परिवार को सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ससुर ने पिता बनकर किया बहू का कन्यादान, समाज की रुढ़ियों को तोड़ने वाले इस परिवार को सलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 03 Dec 2018 08:44 AM IST
सास ससुर ने किया बहू का कन्यादान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधवा बहू के लिए लड़का ढूंढा और बेटी की तरह धूमधाम से शादी की
- फोटो : अमर उजाला
बालावाला निवासी विजय चंद ने अपने बेटे संदीप की शादी वर्ष 2014 में कविता से करवाई थी। परिवार में सब कुछ ठीक चल रहा था। वर्ष 2015 में इस हंसते-खेलते परिवार को मानो किसी की नजर लग गई। हरिद्वार में हुए एक हादसे में संदीप की मौत हो गई।
marriage
विजय चंद और उनकी पत्नी कमला ने कविता को हिम्मत दी। कविता ने बताया कि एक बार वह अपने मायके जाने के बारे में सोचने लगीं। हालांकि फिर उन्हें लगा कि उसका यह कदम मां-पिता समान सास-ससुर के लिए बेहद दुखदायी होगा।
विज्ञापन
marriage
इसी बीच विजय चंद और कमला ने कविता की सहमति से उसके लिए लड़का तलाशना शुरू किया। निजी कंपनी में कार्यरत ऋषिकेश निवासी तेजपाल सिंह पर जाकर उनकी तलाश खत्म हुई।
marriage
दोनों परिवारों की सहमति से तेजपाल और कविता की शादी हो गई। विजय चंद और कमला ने अपनी बेटी की तरह कविता को भीगी पलकों के साथ विदा किया। विजय चंद ने बताया कि उन्होंने हमेशा अपनी बहू को बेटी की तरह माना। उसका संसार दोबारा बसने से उनका पूरा परिवार बेहद खुश है।