सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Financial Approval

Dehradun News: विकास योजनाओं के लिए 59.72 करोड़ की वित्तीय मंजूरी

Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Tue, 21 Apr 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Financial Approval
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
Trending Videos

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए 59.72 करोड़ की वित्तीय मंजूरी दी है। चंपावत जिले के तामली ग्राम समूह पंपिंग पेयजल योजना के लिए 14.57 करोड़, देहरादून के चंद्रबनी से हरभजवाला तक आसन नदी के दोनों तरफ पुश्ता निर्माण के लिए 2.43 करोड़ की स्वीकृति दी।
मुख्यमंत्री ने ऊखीमठ नगर पंचायत पेयजल योजना के लिए 25.78 करोड़ की मंजूरी दी। धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में सुसवा नदी के दोनों तटों पर दूधादेवी पुल के ऊपरी क्षेत्र में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 1.29 करोड़, उत्तरकाशी जिले के झाला गांव में भागीरथी नदी के दाहिने तट पर बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 3.03 करोड़, चमोली जिले के ज्योतिर्मठ में जोशीमठ-नीति मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त 80 मीटर स्पान पैदल स्टील के पुनर्निर्माण के लिए 1.74, धारचूला क्षेत्र में खोटिला व घाटधार में ढलान सुरक्षा कार्यों के लिए एक करोड़, हरिद्वार में मनसा देवी हिल बाईपास रोड पर ढलान सुरक्षा के लिए 1.74 करोड़, नैनीताल स्थित चार्टन लॉज क्षेत्र में ढलान सुरक्षा के लिए 77 लाख रुपये स्वीकृत किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तरकाशी में हर्षिल-मुखवा मोटर मार्ग पर सुरक्षात्मक कार्यों के लिए 1.89 करोड़, डिफेंस कॉलोनी एवं जोगीवाला-बद्रीपुर क्षेत्र में बहने वाले नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य के लिए 1.84 करोड़, हल्द्वानी व भीमताल क्षेत्र में जमरानी बांध से हल्द्वानी-काठगोदाम पेयजल योजना के लिए 1.99 करोड़, राजकीय पीएमश्री आदर्श इंटर कॉलेज भराडीसैंण के निर्माण की स्वीकृति दी।
....
सूचना विभाग के बजट व अधिकारियों की पदोन्नति की स्वीकृति
मुख्यमंत्री ने सूचना एवं लोक संपर्क विभाग के राजस्व व्यय में 299.18 करोड़, अनुसूचित जाति कल्याण के लिए एक करोड़ , जनजाति क्षेत्र उपयोजना के लिए 50 लाख के साथ अधिकारियों के पदोन्नति की स्वीकृति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed