फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Five Students Abscond from House after parents Scolding for play PUBG

PUBG गेम खेलने से रोका तो देहरादून के पांच छात्रों ने छोड़ा घर, पुलिस ने दिल्ली से किया बरामद

Thu, 25 Jul 2019 11:41 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 25 Jul 2019 11:41 AM IST
विज्ञापन
Five Students Abscond from House after parents Scolding for play PUBG

देहरादून में राजपुर क्षेत्र से गायब पांच छाात्रों को पुलिस ने दिल्ली से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दावा किया कि ‘पब जी’ गेम खेलने से मना करने पर इन छात्रों ने घर छोड़ा था।

विज्ञापन


इनमें से दो बच्चे एक होटल और मैकेनिक के यहां काम करने लगे थे। पुलिस ने बुधवार को सभी को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। क्षेत्र के सपेरा बस्ती निवासी 10वीं और कक्षा सात के छात्र 11 जुलाई को रोजमर्रा की तरह घर से स्कूल के लिए निकले थे।
विज्ञापन


लेकिन वापस नहीं आए। इस पर परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई। साथ ही गुमशुदा के पंफलेट भी जारी किए। इसी बीच 22 जुलाई को बस्ती के ही कक्षा सात के तीन छात्र स्कूल से गायब हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह तीनों भी स्कूल बैग में कपड़े, कंबल और कुछ पैसे लेकर निकले थे। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने बताया कि इनकी सकुशल बरामदगी के लिए एसओ राजपुर नत्थीलाल उनियाल की अगुवाई में टीम गठित की।

सर्विलांस की मदद से इनकी लोकेशन दिल्ली में पाई गई। पुलिस ने इनमें से दो को दिल्ली के मेट्रो स्टेशन से बरामद किया। यह दोनों एक होटल और मैकेनिक के यहां काम कर रहे थे जबकि तीन अन्य रेलवे स्टेशन हजरत निजामुद्दीन से बरामद किए गए।

पुलिस टीम परिजनों को भी साथ ले गई थी। एसएसपी के मुताबिक गुमशुदा बच्चे आनलाइन गेम पब जी और फ्री फायर खेलने के शौकीन थे। लेकिन परिजन इसे खेलने से रोकते थे। इसी वजह से यह घर छोड़कर गए थे। मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने पर इनकी लोकेशन पता चली। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed