{"_id":"6a10345a0daa6847c3043821","slug":"forest-fire-man-was-caught-setting-a-forest-fire-fir-registered-drone-surveillance-captured-rudraprayag-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rudraprayag: वन क्षेत्र में आग लगाता पकड़ा गया व्यक्ति, निगरानी के लिए लगाए ड्रोन में हुआ कैद, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rudraprayag: वन क्षेत्र में आग लगाता पकड़ा गया व्यक्ति, निगरानी के लिए लगाए ड्रोन में हुआ कैद, मुकदमा दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रप्रयाग
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 22 May 2026 04:22 PM IST
विज्ञापन
सार
वन क्षेत्र में एक व्यक्ति आग लगाता पकड़ा गया। मामले में आरोपी के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
जंगल में लगी आग (फाइल फोटो)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
वनाग्नि की निगरानी के दौरान ड्रोन कैमरे में वन क्षेत्र में आग लगाता एक व्यक्ति दिखाई देने पर वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ भारतीय वन अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार 20 मई को सुबह करीब 7:15 बजे जखोली रेंज के तैला कक्ष संख्या-7 में ड्रोन निगरानी के दौरान एक व्यक्ति वन क्षेत्र में आग लगाते हुए दिखाई दिया। सूचना मिलने पर वन दरोगा बड़मा अनुभाग और बीट अधिकारी तैला मौके पर पहुंचे, लेकिन आरोपी अंधेरे और रात्रि का लाभ उठाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: CM धामी बोले- देवभूमि में सड़कों पर नमाज की इजाजत नहीं, चारधाम यात्रियों को न हो कोई परेशानी
अगले दिन मामले की जांच के दौरान अधिकारियों ने घटनास्थल के आसपास स्थानीय लोगों से पूछताछ की। जांच में आग लगाने वाले व्यक्ति की पहचान त्रिलोक सिंह जगवान निवासी ग्राम पंद्रोला कुमड़ी के रूप में हुई है। वन विभाग ने आरोपी को गिरफ्तार कर भारतीय वन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।