सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Yamunotri Dham Maharashtra Pilgrim dies after falling ill while visiting Yamunotri Dham Uttarakhand Chardham

Uttarkashi: यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत

संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी) Published by: Renu Saklani Updated Fri, 22 May 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
Yamunotri Dham Maharashtra Pilgrim dies after falling ill while visiting Yamunotri Dham Uttarakhand Chardham
यमुनोत्री धाम - फोटो : सूचना
विज्ञापन

चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए एक तीर्थयात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवंत कारभारी सावंत (62) निवासी ग्राम डोगर गांव, तहसील देवला, जिला नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।

Trending Videos


जानकारी के अनुसार बलवंत सावंत अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर निकले थे और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाना था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल
विज्ञापन


इसके बाद परिजनों ने  गुरुवार देर शाम उन्हें निजी वाहन से सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ अंगद सिंह राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को सूचना देकर वह शव के पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed