{"_id":"6a1012760daa6847c30437f1","slug":"yamunotri-dham-maharashtra-pilgrim-dies-after-falling-ill-while-visiting-yamunotri-dham-uttarakhand-chardham-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए महाराष्ट्र के तीर्थयात्री की अचानक तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में मौत
संवाद न्यूज एजेंसी, बड़कोट (उत्तरकाशी)
Published by: Renu Saklani
Updated Fri, 22 May 2026 01:57 PM IST
विज्ञापन
यमुनोत्री धाम
- फोटो : सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चारधाम यात्रा के दौरान यमुनोत्री धाम दर्शन के लिए आए एक तीर्थयात्री की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवंत कारभारी सावंत (62) निवासी ग्राम डोगर गांव, तहसील देवला, जिला नासिक, महाराष्ट्र के रूप में हुई है।
Trending Videos
जानकारी के अनुसार बलवंत सावंत अपने परिजनों के साथ चारधाम यात्रा पर निकले थे और यमुनोत्री धाम के दर्शन कर गंगोत्री धाम की यात्रा पर जाना था। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। सांस लेने में तकलीफ और सीने में दर्द की शिकायत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढे़ं...Kedarnath Yatra: सोनप्रयाग में हनुमान मंदिर के पास पहाड़ी से गिरे पत्थर, एक की मौत, एक व्यक्ति गंभीर घायल
इसके बाद परिजनों ने गुरुवार देर शाम उन्हें निजी वाहन से सीएचसी बड़कोट में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉ अंगद सिंह राणा ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को सूचना देकर वह शव के पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव परिजनों को सौंप दिया। यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान मरने वालों की संख्या 11 हो गई है।